Business ideas - 1 लाख महीने की कमाई, 2 लाख का इन्वेस्टमेंट, नो कंपटीशन, मोनोपोली चलेगी

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India 

आज हम आपके लिए एक ऐसा न्यू स्टार्टअप बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। जिसमें मात्र ₹200000 का इन्वेस्टमेंट है। ₹100000 या इससे अधिक की कमाई होगी और सबसे खास बात यह है कि इस बिजनेस का कोई कंपटीशन नहीं है। पूरे बाजार में आपकी मोनोपोली चलेगी। 

business opportunities in india 

लोग अपने घर, ऑफिस, शोरूम और दुकानों में गुड लक के लिए कई प्रकार के प्रयोग करते हैं। फिश एक्वेरियम, इसमें सबसे सफल माना जाता है। कहा जाता है कि यदि आपके फिश एक्वेरियम में एरोवाना मछली है, तो आपका कारोबार सफलता के शिखर तक पहुंच जाएगा। अचानक धन लाभ होगा। इसके अलावा गोल्ड फिश, फ्लावर हॉर्न, एंजिल फिश एवं ड्रैगन फिश सौभाग्यशाली मानी जाती है। ज्यादातर लोग इस प्रयोग का लाभ लेना चाहते हैं परंतु इसमें सबसे बड़ी प्रॉब्लम फिश एक्वेरियम का मेंटेनेंस है। 

यदि कोई मछली मर जाए तो मन में बड़ी नेगेटिव फीलिंग आती है, और जिन लोगों को फिश एक्वेरियम मेंटेनेंस का एक्सपीरियंस नहीं है, उनके साथ अक्सर ऐसा होता है। मछलियां मर जाती हैं और फिर वह इस प्रयोग से दूर हो जाते हैं। यही प्रॉब्लम आपके लिए एक बिजनेस अपॉर्चुनिटी है। आप अपने शहर में Fish Aquarium sales and service शुरू कर सकते हैं। एक टोटल सॉल्यूशन, जिसमें आप सब कुछ करेंगे। फिश एक्वेरियम बनाएंगे, मछली भी लाएंगे और आफ्टर सेल्स सर्विस भी देंगे। जैसे आरओ वॉटर प्यूरीफायर और एयर कंडीशनर वाले देते हैं। इसके बदले में आपको मंथली मेंटेनेंस चार्ज मिलेगा। 

youth entrepreneurship ideas in india 

युवा लड़के लड़कियों के लिए यह बिजनेस काफी अपील करने वाला है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आपकी क्वालिफिकेशन दसवीं पास है या 12वीं पास, आपने ग्रेजुएशन किया है या पोस्ट ग्रेजुएशन, आपके पास MBA की डिग्री है या फिर इंजीनियरिंग की। कोई भी इस बिजनेस को कर सकता है। बस आपको फिश एक्वेरियम के अंदर मछलियों का पालन करना आना चाहिए। इसमें आप काफी कुछ इनोवेटिव कर सकते हैं। फिश एक्वेरियम का डिजाइन और राशि के अनुसार मछलियों का चयन किया जा सकता है। 

business ideas for women in india 

घरेलू हाउसवाइफ महिलाओं के लिए यह बिजनेस एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। फिश एक्वेरियम का मेंटेनेंस कोई मुश्किल काम नहीं है। महिलाएं वैसे भी काफी सेंसिटिव होती है और एक्वेरियम के अंदर मछली खुश है या परेशान है, देखते ही समझ सकती हैं। सबसे खास बात यह होती है कि इंसान हो या जानवर, जब कोई महिला देखभाल करती है तो इम्युनिटी पावर अपने आप बढ़ जाती है। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारियों के लिए इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट, हाई रिटर्न वाला साबित होगा। बाजार की प्राइम लोकेशन पर दुकान और शहर की किसी दूसरी सामान्य लोकेशन पर फिश एक्वेरियम बनाने वाली यूनिट और मछली पालन स्वयं कर सकते हैं। चाहे तो इसके लिए एक फार्म हाउस खरीद सकते हैं। आपके लिए इसमें कई प्रकार के बिजनेस ओपन हो जाएंगे। फार्म हाउस से डायरेक्ट फिश की बिक्री आसपास के कई शहरों में कर सकते हैं। फिश एक्वेरियम की सप्लाई कर सकते हैं और अपने शहर में सेल्स एंड सर्विस का काम तो चलेगा ही। 

profitable business ideas in india 

यदि सेल्स के साथ सर्विस को जोड़ दिया जाए तो मुनाफा हमेशा बढ़ जाता है। यदि आप मछली पालन स्वयं करेंगे तो आपका मुनाफा 2X बढ़ जाएगा। एक्वेरियम की गारंटी नहीं होती लेकिन मछली की अपनी एक उम्र होती है। आपको अपने AMC में स्पष्ट रूप से लिखना होगा कि किस मछली की आयु कितनी है और आप कितने समय तक उसकी देखभाल कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपके खर्च कम हो जाएंगे, और मछलियों की बिक्री होती रहेगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!