Business ideas - छोटी सी दुकान और 1 लाख इन्वेस्टमेंट से 3 लाख महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India

न्यू स्टार्टअप बिजनेस के लिए बड़ा इन्वेस्टमेंट, बड़ी दुकान और बड़ी मशीनों की जरूरत नहीं है बल्कि बड़ी स्टडी, बड़ी रिसर्च और डेवलपमेंट की जरूरत है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें मशीन, उपकरण और अन्य सामान मिलाकर लगभग 1 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक छोटी सी दुकान चाहिए, और ₹300000 महीने की कमाई बड़ी आसानी से हो सकती है। 

business opportunities in india 

अमीर हो या गरीब, जब भी कोई बाजार में आता है, शॉपिंग करें या ना करें लेकिन कुछ ना कुछ खाकर जरूर जाता है। छोले भटूरे, आमलेट, डोसा, समोसा या कुछ और, जो भी आप आर्डर करते हैं वह आपके सामने बनता है, लेकिन आइसक्रीम के मामले में ऐसा नहीं होता। बनी बनाई आइसक्रीम मिलती है। पता ही नहीं चलता कितने देर पहले, या कितने दिन पहले बनी थी। फ्रीजर के अंदर -40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में आइसक्रीम इतनी ठंडी हो जाती है कि उसके स्वाद का पता ही नहीं चलता।

अब जमाना बदल गया है। लोग ताजा आइसक्रीम की मांग करने लगे हैं। फ्रेश तवा आइसक्रीम की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। यह आइसक्रीम बिल्कुल डोसा की तरह आपका ऑर्डर मिलने के तत्काल बाद आपके सामने बनाई जाती है। मात्र 5 मिनट में आपके हाथों में होती है। फ्रेश होती है इसलिए उसका पूरा स्वाद आता है और फ्रीजर वाली आइसक्रीम की तुलना में थोड़ी कम ठंडी होती है, जबकि धुआं निकल रहा होता है। इस आइसक्रीम को लोग कड़ाके की ठंड में भी खाना पसंद करते हैं। 

फ्रेश तवा आइसक्रीम की दुकान के लिए मशीन और उपकरणों की लिस्ट

  • फ्रेश तवा आइसक्रीम मशीन: इसका मूल्य ₹20000 के आसपास होता है। इसी पर आइसक्रीम बनकर तैयार होती है। यही मशीन आपका बिजनेस का सबसे मुख्य आकर्षण है। 
  • आइसक्रीम रोलर: आइसक्रीम को रोल करने के लिए। भारत में अच्छी क्वालिटी के आइसक्रीम रोलर की कीमत ₹10000 तक हो सकती है। 
  • आइसक्रीम कटर: आइसक्रीम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण उपकरण है। जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके ग्राहक को इसे देखने में बड़ा आनंद आता है। अच्छी क्वालिटी की आइसक्रीम मटर की कीमत ₹3000 तक हो सकती है। 
  • आइसक्रीम डिस्पेंसर: जहां एक और इस आइसक्रीम को बनाना अपने आप में एक कला है वहीं दूसरी ओर इस आइसक्रीम को पर उसने का तरीका भी स्पेशल होता है। आइसक्रीम डिस्पेंसरी का उपयोग आइसक्रीम को परोसने के लिए किया जाता है। भारत में इसकी कीमत ₹7000 तक हो सकती है। 
  • आइसक्रीम मशीन क्लीनर: जब आप ग्राहक के सामने कोई चीज बनाते हैं तो उसको क्लीन भी करना होता है। यह अनिवार्य है। इसी से पता चलता है कि आप शुद्धता का कितना ख्याल रखते हैं। आइसक्रीम मशीन क्लीनर की कीमत ₹2000 तक हो सकती है। 
  • इसके अलावा आइसक्रीम को स्टोर करके रखने के लिए कंटेनर और आइसक्रीम में स्वाद के लिए टॉपिक की जरूरत पड़ती है। 

youth entrepreneurship ideas in india 

आपकी शिक्षक की योग्यता 10वीं पास हो या 12वीं पास, अथवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट। इस बिजनेस के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन ज्यादा मैटर नहीं करती। आपकी उम्र और क्रिएटिविटी, आपके चेहरे पर स्माइल आपका बिजनेस की सफलता का सबसे प्रमुख कारण होती है। क्योंकि इस तरह की आइसक्रीम के ग्राहक युवा और बच्चे होते हैं इसलिए वह समान उम्र वालों के साथ ज्यादा आसानी से कनेक्ट कर पाते हैं। आपका आइसक्रीम बनाने का तरीका भी लोगों को आकर्षित करता है। 

business ideas for women in india 

खाने के लिए कुछ भी बनाना हो। महिलाओं से ज्यादा सफल कोई नहीं हो सकता। घरेलू हाउसवाइफ महिलाओं के लिए एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन बनने का यह सबसे अच्छा मौका हो सकता है। यदि आपको डोसा बनाना आता है तो फ्रेश तवा आइसक्रीम बनाना आपके लिए बाएं हाथ का खेल है। आप चाहे तो यूट्यूब पर रेसिपी और ट्यूटोरियल वीडियो देख सकती हैं। सबसे बड़ी बात यह होती है कि जब महिलाएं किसी चीज को बनाकर परोसती हैं, तो उसका एहसास और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। खाना बनाने वाली महिला की उम्र कुछ भी हो, वह हमेशा मां और बहन लगती है। यह फीलिंग ही आपको आपके बिजनेस में सबसे सफल बना सकती है।

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारियों के लिए इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना बड़े मुनाफे का सौदा हो सकता है। फ्रेश तवा आइसक्रीम के मामले में कोई बड़ा ब्रांड मार्केट में नहीं है। आप अपने शहर में अपनी फ्रेश तवा आइसक्रीम फूड चैन बना सकते हैं। आइसक्रीम के साथ-साथ और भी बहुत सारी चीज ADD की जा सकती हैं। शहर के हर प्रमुख कॉर्नर पर एक छोटी सी दुकान, आपका बिजनेस को देखते ही देखते एक बड़ा कारोबार बना दी। 

profitable business ideas in india 

फूड प्रोडक्ट्स में प्रॉफिट मार्जिन हमेशा, दूसरे किसी भी प्रोडक्ट की तुलना में ज्यादा होता है। भारत के छोटे शहरों में एक रिटेल काउंटर से महीने का ₹50000 से लेकर ₹100000 की कमाई बड़ी आसानी से हो जाती है। आपकी लोकेशन और शहर में आइसक्रीम पसंद करने वालों की संख्या के आधार पर आपका प्रॉफिट इससे ज्यादा भी हो सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!