Business ideas - 10-12 मशीनें जिन्हें किराए पर देकर 2-3 लाख महीना कमा सकते हैं

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India 

यह एक ऐसा न्यू स्टार्टअप स्मॉल स्केल बिजनेस आइडिया है, जिसमें आपको मशीन तो खरीदनी है परंतु उसे चला कर प्रोडक्ट नहीं बनाना, बल्कि किराए पर देकर पैसा कमाना है। इस प्रकार की कमाई को PASSIVE INCOME भी कहते हैं, क्योंकि इसमें आपका श्रम और समय दोनों खर्च नहीं होते। केवल इन्वेस्टमेंट करना होता है। 

business opportunities in india 

भारत, तीज त्योहार और उत्सव का देश है। यहां मनुष्य के जन्म से लेकर 100 वर्ष की आयु पूरी होने तक कई प्रकार के उत्सव मनाए जाते हैं। यहां तक की मृत्यु हो जाने पर लोग जब शोक व्यक्त करने के लिए आते हैं तो उन्हें भी त्रयोदशी के दिन भोजन कराया जाता है। कुल मिलाकर लोगों को आमंत्रित करना और भोजन कराना, भारत की संस्कृति का हिस्सा है। 

जब बहुत सारे लोगों को भोजन पर आमंत्रित किया जाता है तो, भोजन बनाना अपने आप में एक चुनौतियां बन जाता है। इससे बचने के लिए कई लोग कैटरिंग सर्विस लेते हैं परंतु केटरिंग वाला मेहमानों को भोजन कराने में, गड़बड़ी कर जाता है, क्योंकि उसका टारगेट मेहमानों की संतुष्टि नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमाना होता है। यही कारण है के लोग एक बार फिर, खाना बनाने वाली टीम हायर करने लगे हैं। 

कुछ मशीन हैं जो फटाफट खाना तैयार करने में मदद करती है। आपको उन मशीनों को खरीद लेना है और शादी पार्टी इत्यादि में किराए पर देकर पैसा कमाना है। हम इनमें से कुछ मशीनों के नाम दे रहे हैं। ताकि आप अपने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकें। यह जरूरी है कि आप अपने लोकल मार्केट का सर्वे करें और पता करें कि, आपके क्षेत्र में किस प्रकार का खान-पान होता है और उसके लिए किस प्रकार की मशीनों की जरूरत है। 

शादी पार्टी में उपयोगी मशीनों की लिस्ट

  • Vegetable cutter automatic machine 
  • spice grinding machine
  • Laddu peda making automatic machine 
  • Puri Roti papad making automatic machine 
  • Jalebi making automatic machine 
  • Coffee machine 
  • Panipuri making machine 
  • Pani puri filling machine 
  • Dosa making machine 
  • Ice cream maker 
  • RO water purifier 

youth entrepreneurship ideas in india 

आपकी क्वालिफिकेशन दसवीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट अथवा कोई स्पेशल प्रोफेशनल कोर्स, कुछ भी हो। आप इस बिजनेस के लिए एलिजिबल है। टारगेट केवल एक है कि आप कितना इनोवेटिव कर सकते हैं। युवा लड़के लड़कियां, इस मामले में निश्चित रूप से काफी अच्छे रिजल्ट दे सकते हैं। एक तरफ आपको आधुनिक मशीनों के बारे में ज्यादा जानकारी होती है। दूसरी तरफ उनका ऑपरेट करने का तरीका भी आप आसानी से सीख सकते हैं। 

business ideas for women in india 

यदि आप हाउसवाइफ हैं तो यह बिजनेस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आप चाहे तो इस बिजनेस का मॉडल एडिट कर सकते हैं। कुछ क्रॉकरी और इस प्रकार की मशीनें खरीद सकते हैं जो बर्थडे पार्टी, रोका की रस्म, सगाई और इस प्रकार की छोटी घरेलू पार्टी के लिए ज्यादा उपयोगी हो। आपके आसपास की सोसाइटी वाले लोग, आपके घर से ले जाएंगे और आपके घर पर वापस दे जाएंगे। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों के लिए तो इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना, सबसे फायदे का सौदा हो सकता है। सलाद चॉपर से लेकर मसाला चक्की तक सब कुछ खरीद सकते हैं। बाजार में एक बड़ी सी दुकान ले सकते हैं। एक लोडिंग वाहन खरीद कर मशीनों की फटाफट डिलीवरी कर सकते हैं। इस बिजनेस में सबसे अच्छी बात यह है कि आप जितनी ज्यादा पूंजी लगाएंगे, आपका प्रॉफिट उतना ही ज्यादा होगा। 

profitable business ideas in india 

इस प्रकार की मशीनों पर वन टाइम इन्वेस्टमेंट होता है। इसके बाद नियमित रूप से किराया मिलता रहता है। 500 मेहमानों वाली किसी एक शादी अथवा पार्टी में जितनी मशीनों की जरूरत पड़ती है उनका किराया लगभग ₹10000 होता है। इसमें से 50% राशि, नई मशीनों को खरीदने के लिए अलग निकाल कर रख दें तब भी एक महीने में 2-3 लाख रुपए की कमाई आसानी से कर सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!