Business ideas - ना मशीन ना दुकान, ₹20 का हैंडमेड प्रोडक्ट ₹2000 का बिकेगा

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India

यदि आपके हाथों में बैलेंस है तो आप खुद सीख सकते हैं। 3 महीने की प्रैक्टिस में परफेक्ट हो जाएंगे। यदि नहीं तो ड्रॉप शिपिंग कर सकते हैं। जिनको आता है उनसे काम करवा सकते हैं। किसी मशीन और दुकान की जरूरत नहीं है। मात्र ₹20 लागत मूल्य का हैंडमेड प्रोडक्ट इंटरनेशनल मार्केट में ₹2000 में ऑनलाइन बिकेगा। 

business opportunities in india 

कुछ भी नया करने की जरूरत नहीं है। बस बिजनेस को समझना है और शुरू कर देना है। सब कुछ पहले से हो रहा है। सबसे बढ़िया मौका इसलिए है क्योंकि भारत में ज्यादातर लोग ऑनलाइन नहीं है और जो ऑनलाइन है वह विदेश में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Calligraphy (कैलीग्राफी) की। भारत में इसे एक आर्ट माना जाता है। इसके लिए कुछ खास प्रकार के उपकरणों की जरूरत होती है। भारत के स्कूलों में बचपन से सुंदर राइटिंग सिखाई जाती है। इसलिए कोई भी थोड़ी सी प्रेक्टिस करके Calligraphy (कैलीग्राफी) सीख सकता है। कैलीग्राफी के लिए पेन सॉफ्टवेयर और आवश्यकता की सभी चीज अधिकतम ₹25000 में मिल जाएंगी। बस यही आपका इन्वेस्टमेंट है। 

पूरी दुनिया में कैलीग्राफी का काम घर से किया जाता है। आप चाहे तो अपना एक वर्कशॉप बना सकते हैं। जो लोग अच्छा काम कर लेते हैं उन्हें अनुबंध के आधार पर नियुक्त कर सकते हैं। जब काम मिलेगा तो पैसे देंगे। इंटरनेट पर इंटरनेशनल मार्केट को फोकस कीजिए। विदेश में कस्टमाइज्ड कैलीग्राफी का काफी अच्छा मूल्य मिलता है। दुनिया भर में भारतीय कैलीग्राफी को अतिरिक्त मूल्य और महत्व प्राप्त होता है। आप इसका फायदा उठा सकते हैं। 

youth entrepreneurship ideas in india 

कॉलेज स्टूडेंट्स, ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट, युवा लड़के लड़कियों के लिए कैलीग्राफी कोई बड़ी बात नहीं है। इस उम्र में वैसे भी बहुत सारे डिजाइन बनाए जाते हैं। हाथ को पेन और ब्रश पकड़ने की आदत होती है। हाथ का बैलेंस भी काफी अच्छा होता है। कमी केवल कॉन्फिडेंस की होती है। थोड़ी सी प्रैक्टिस से कॉन्फिडेंस भी आ जाता है। 

business ideas for women in india 

घरेलू हाउसवाइफ महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाने, इंडिपेंडेंट होने और अपना बिजनेस शुरू करने के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। जिन महिलाओं को मेहंदी लगाना आता है, उन महिलाओं के लिए कैलीग्राफी सीखना बाएं हाथ का काम है। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारियों के लिए इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना बड़े मुनाफे का सौदा हो सकता है। 60 साल से अधिक आयु में खुद कैलीग्राफी करना चुनौती पूर्ण हो सकता है परंतु आप एक बड़ा वर्कशॉप बना सकते हैं। जहां नियुक्त किए गए कर्मचारियों को कैलीग्राफी सिखाई जाएगी। एग्रीमेंट के आधार पर वह एक निर्धारित समय के लिए एक्सक्लूसिवली सिर्फ आपके साथ काम करेंगे। विदेश से आर्डर कलेक्ट करने के लिए भी कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकती है। 

profitable business ideas in india 

जैसा की शुरुआत में बता दिया गया है। एक कैलीग्राफी आर्ट बनाने में यदि ₹20 का खर्चा होता है तो उसका मूल्य ₹2000 तक हो सकता है। यहां कैलीग्राफी का मूल्य आपके क्लाइंट की डिमांड पर डिपेंड करता है। इंटरनेशनल मार्केट में कस्टमाइज्ड कैलीग्राफी के लिए प्रति घंटा के हिसाब से पैसा मिलता है। क्लाइंट आपको बता देता है कि उसे क्या चाहिए। उसके आगे के अनुसार आप उसका आर्ट बनाकर डिलीवरी कर देते हैं। सब कुछ ऑनलाइन होता है और पेमेंट भी ऑनलाइन मिलता है। इसके अलावा कुछ कॉमन डिजाइन बनाकर फिक्स प्राइस पर भी भेज सकते हैं। 

ऐसी कितनी वेबसाइट है जो विदेशों में इस प्रकार के प्रोडक्ट बेचती हैं, यह आपको खुद पता करना पड़ेगा क्योंकि हम इस अभियान में किसी का प्रमोशन नहीं करते। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!