CTET EXAM TIPS and TRICKS - OMR शीट को फटाफट कैसे भरें PART 3

Bhopal Samachar
जैसा कि हमने आपको पिछले दोनों आर्टिकल्स (यदि नहीं पढ़ पाए तो इस आर्टिकल के अंत में दोनों की लिंक दी गई है, क्लिक करके पढ़ सकते हैं) में बताया कि OMR SHEET कोई साधारण शीट नहीं है, बल्कि यह बहुत ही सावधानी से उपयोग की जाने वाली शीट है। इसलिए इसमें कुछ भी मार्क करने से पहले 100 बार सोचना जरूरी होता है और अब यह मान लीजिए कि CTET 21 जनवरी 2024 के लिए अब पढ़ाई से ज्यादा आपके लिए ओएमआर शीट भरने की प्रैक्टिस जरूरी है, क्योंकि ओएमआर शीट में गड़बड़ी होने की वजह से ही कई बार Exam Crack नहीं हो पता है। जबकि कैंडिडेट्स ने काफी अच्छी पढ़ाई की होती है।

CTET EXAM OMR SHEET GUIDELINES 

  • Information Bulletin CTET 2024 के page no 21 के अनुसार क्वेश्चंस के आंसर मार्क करते समय क्वेश्चन नंबर और उनके सामने दिए गए सर्कल्स के अंदर नंबर्स का रिफरेंस जरूर ध्यान रखें जैसे 1,2,3,4.
  • सर्कल को पूरी तरह से Dark करना है आधा अधूरा या सर्कल से बाहर निकले हुए Circle वाला Answer Optical Scanner, Scan नहीं करेगा।
  • बहुत ही लाइट इनकंप्लीट और बिल्कुल हल्के से चलने वाले पेन से भी सर्कल dark नहीं करने हैं।
  • ओएमआर शीट को फोल्ड करना एवं किसी भी तरीके के Stray Marks लगाना allow नहीं है।
  • ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार का रफ वर्क करना अलाउड नहीं है। इसके लिए आपको टेक्स्ट बुकलेट में  स्पेस दिया है वहीं पर आपको रफ वर्क करके, अपने क्वेश्चंस सॉल्व करना है।
  • एक बार किसी क्वेश्चन्वेश्चन के लिए सर्कल Dark करने के बाद आपको उसे चेंज करना बिल्कुल भी Allowed नहीं है।
  • Eraser/ Whitener का उपयोग भी ओएमआर शीट पर करना प्रतिबंधित है। चूँकि ओएमआर शीट एक मशीन ग्रेडेबल सीट है इसलिए इसमें होने वाली कोई भी गलती के लिए कैंडिडेट खुद ही जिम्मेदार होगा।

एग्जाम होने के बाद अपनी ओएमआर शीट इनविजीलेटर को सोंपना आपकी खुद की जिम्मेदारी है और प्रूफ के तौर पर अटेंडेंस शीट में आपको साइन भी करना है। 
एग्जाम के बाद आप अपनी टेक्स्ट बुकलेट यानी की एग्जाम पेपर अपने साथ ले जा सकते हैं।
यदि कैंडिडेट अपनी टेक्स्ट बुकलेट के साथ ओएमआर शीट भी अपने साथ ले जाता है तो इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार होगा और उसका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा और उसका पेपर कैंसिल हो जाएगा।

OFFLINE OMR SHEET SPECIAL TRICK

✔ आप चाहें तो अपनी टेक्स्ट बुकलेट में क्वेश्चन पढ़ते समय क्वेश्चन के जो भी सही ऑप्शन आपको लग रहे हैं उनको Tick करने के बजाय साइड में छोटा सा लिख लें और जब आप अपनी OMR SHEET FILL करेंगे तो आपको 1,2,3,4 या A,B,C,D नहीं ढूंढना पड़ेगा और आपको "मछली की आँख" की तरह सिर्फ वही Option दिखाई देगा जो आपने मार्क किया था और इससे आपका Time भी बचेगा।
✔ अब आप चाहे तो अपने प्रीवियस ईयर पेपर से कोई भी पेपर लेकर OMR SHEET FILL कर सकते हैं और उसके बाद चेक भी कर सकते हैं कि आपने क्या गलतियां की है। क्योंकि सारे एक्सपेरिमेंट आपको घर में करके जाना है। एग्जाम में आपको कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना है। WRITTEN BY- SHAILY SHARMA ( CTET QUALIFIED) 

✔ CTET EXAM TIPS & TRICKS  - Part 1 & 2 पढ़ने और OMR Sheet DOWNLOAD करने  के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-

CTET EXAM TIPS : OMR SHEET को फटाफट कैसे भरें CTET 2024 Part 1
https://www.bhopalsamachar.com/2024/01/ctet-exam-tips-omr-sheet-ctet-2024-part.html?m=1
CTET EXAM TIPS : OMR SHEET को फटाफट कैसे भरें CTET 2024 Part 1
https://www.bhopalsamachar.com/2024/01/ctet-exam-tips-and-tricks-omr-part-2.html?m=1

CTET PREVIOUS YEAR PAPERS LINK

https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3443dec3062d0286986e21dc0631734c9/uploads/2022/03/2022032958.pdf
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3443dec3062d0286986e21dc0631734c9/uploads/2022/03/2022033054.pdf
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3443dec3062d0286986e21dc0631734c9/uploads/2022/03/2022032965-2.pdf
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3443dec3062d0286986e21dc0631734c9/uploads/2022/03/2022033054.pdf
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3443dec3062d0286986e21dc0631734c9/uploads/2022/03/2022033031.pdf
https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3443dec3062d0286986e21dc0631734c9/uploads/2022/03/2022033031.pdf

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!