India republic day - 10 महत्वपूर्ण जानकारियां, 10 बड़े सवालों के जवाब, यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा है। चूँकि 26 जनवरी 2024 को हम अपना 75 वां  गणतंत्र दिवस मना रहे हैं इसलिए यह दिन और भी खास है। 26 जनवरी 1950, जिस दिन से हमारा संविधान लागू हुआ उस दिन से 20 साल पहले से ही यह दिन महत्वपूर्ण है। इसी कारण इस दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने के लिए चुना गया, क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। इसी कारण 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस मनाने के लिए चुना गया।

ध्वजारोहण और ध्वज फहराने या झंडा वंदन में अंतर

Difference Between Fag Hosting and Flag Unfurling
हमारा देश 15 अगस्त 1947 को ही आजाद हो चुका था। इसलिए इस दिन ब्रिटिश झंडे को उतारकर भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया गया था और इसे फहराया गया था। झंडे को नीचे से ऊपर ले जाकर फहराने (Unfurling) की प्रक्रिया को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। जबकि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसलिए इस दिन पहले से ऊपर बंधे हुए झंडे को केवल फहराया गया था। जिससे झंडा वंदन या ध्वज वंदन (Flag Saluting) कहा जाता है।

प्रधानमंत्री,ध्वजारोहण कब करते हैं और राष्ट्रपति, झंडा वंदन कब करते हैं

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है। जो की देश के राजनीतिक प्रमुख, प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। जबकि गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर  झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है। जो की राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख, राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। 

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप इन सवालों के जवाब दे सकते हैं
Republic Day Special Quiz 
Q1. 26 जनवरी 2024 को हम कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है? 
Q2. 26 जनवरी 1950 से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज की घोषणा कब की गई थी? 
Q3. 15 अगस्त को ध्वजारोहण  किया जाता है या झंडा वंदन किया जाता है? 
Q4. 26 जनवरी को कौनन झंडा वंदन करता है? 
Q5. ध्वजारोहण का क्या अर्थ होता है? 
Q6. 26 जनवरी को झंडा फहराने को क्या कहते हैं? 
Q7. 15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है? 
Q8. ध्वजारोहण और झ झंडा फहराना या  वंदन इन इंग्लिश? 
Q9. 26 जनवरी को कौन झंडा फहराता है? 
Q10.26 जनवरी भाषण के लिए 10  लाइन लिखिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!