INDORE NEWS - टीसीएस चौराहे पर एक्सीडेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की गंभीर, 2 लोगों की मौत

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में टीसीएस चौराहे पर INOVA CAR के साथ हुए 2 एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि टीसीएस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की गंभीर रूप से घायल है। अरविंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर इलाज नहीं कर पाए। लड़की को मुंबई हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया है। 

INOVA CAR से लगातार दो एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत, लड़की गंभीर घायल

घटनास्थल टीसीएस चौराहा, सुपर कॉरिडोर, समय 12:00 बजे दिन। गलती किसकी है यह तो सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा परंतु एक इनोवा कार से दो एक्सीडेंट हुए। श्री सुनील मालवीय है उम्र 53 वर्ष अपनी बेटी मेघा मालवीय उम्र 25 वर्ष को टीसीएस कंपनी के ऑफिस छोड़ने के लिए आए थे। मेघा मालवीय, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसी समय एक्सीडेंट हुआ। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया। अरविंदो अस्पताल के डॉक्टर, उनका इलाज नहीं कर पाए। पिता श्री सुनील मालवीय की मृत्यु हो गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मेघा मालवीय को मुंबई हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मेघा की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

INDORE NEWS - पुलिस के पास किसी सवाल का जवाब नहीं

इसके अलावा एक और युवक की इसी इनोवा कार से एक्सीडेंट में मृत्यु हुई है। उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर इलाज नहीं कर पाए। युवक की पहचान भी नहीं हुई है। उसकी जेब से कोई आइडेंटी कार्ड नहीं मिला है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि एक्सीडेंट के समय INOVA CAR कौन चला रहा था। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!