MP IPS TRANSFER LIST एवं मुख्यमंत्री यादव की सिक्योरिटी में एसके यादव की पोस्टिंग

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने देर रात करीब 11:30 बजे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री समीर कुमार यादव का ट्रांसफर कर दिया। श्री यादव विदिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की एक स्थानांतरण सूची भी जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री यादव की सिक्योरिटी में समीर यादव की पोस्टिंग

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने दिनांक 9 जनवरी 2023 को पत्र क्रमांक 126/2024/b-4 दो- राज्य शासन द्वारा श्री समीर कुमार यादव (डीडी 2002) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थ कर दिया है।

MP IPS TRANSFER LIST

इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग ने पत्र क्रमांक f 1/1/4/0001/2024/ B-2 /दो -राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के 03 अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पद पर पदस्थ कर दिया है।
  • श्री आदर्श कटिहार भापुसे (1992) को वर्तमान पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से नवीन पदस्थापना कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ कर दिया गया है।
  • श्री जयदीप प्रसाद भापुसे (1995) को वर्तमान पदस्थापना ,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स ,पुलिस मुख्यालय, भोपाल से नवीन पदस्थापना कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पर पदस्थ कर दिया गया है।
  • श्री अजय पांडे भापुसे (डीडी 970 को वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, मध्य प्रदेश, भोपाल से नवीन पदस्थापना कर सेनानी, 23 वीं,वाहिनी, विसबल, भोपाल पर पदस्थ कर दिया गया है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए।-इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!