MP NEWS - भिंड में विकसित भारत यात्रा में हथियार निकलते ही कलेक्टर खिसक लिए, फायरिंग

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में विकसित भारत या भारत यात्रा के दौरान फायरिंग हो गई। कलेक्टर के सामने सरपंच और पूर्व सरपंच के गुटों के बीच में संघर्ष शुरू हो गया। हथियार निकल आए। स्थिति के तनावपूर्ण होते ही कलेक्टर श्री संदीप श्रीवास्तव शिविर से मुख्यालय की ओर रवाना हो गए। उनकी जाते ही दोनों पक्षों में हथियारबंद संघर्ष शुरू हो गया और फायरिंग हुई। 

विवाद बढ़ता देख, कलेक्टर गांव से खिसक लिए

भिंड जिले के अजनौधा गांव में विकसित भारत यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव स्वयं शिविर में उपस्थित थे। शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था परंतु कलेक्टर के आ जाने से शिकवे शिकायत का दौर शुरू हो गया। श्री लखन सिंह ने पूर्व सरपंच श्रीमती रेखा शर्मा पर घोटाले का आरोप लगाना शुरू कर दिया। शिविर में मौजूद श्रीमती रेखा शर्मा की सुपुत्र श्री अभिषेक शर्मा ने जवाब देना शुरू कर दिया। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में श्री लखन सिंह एवं श्री अभिषेक शर्मा के बीच विवाद शुरू हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होते देखा, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने सबको शांत रहने के लिए निर्देश दिए और शिविर से वापस जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। 

कलेक्टर के घर पहुंचने से पहले फायरिंग की सूचना आ गई

कलेक्टर के जाते ही मौखिक विवाद, हथियारबंद हिंसा में बदल गया। श्री लखन सिंह वर्तमान सरपंच के समर्थक हैं। और श्री अभिषेक शर्मा पूर्व सरपंच के सुपुत्र। दोनों पक्षों के बीच पत्र शुरू हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। लाठियां चली और इसी दौरान फायरिंग भी हुई। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जिला मुख्यालय तक पहुंच नहीं पाए कि उनके पास गोलियां चलने की सूचना पहुंच गई। 

इसके बाद कलेक्टर ने तुरंत निर्णय लेते हुए अजनौधा गांव के सभी शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए। अभिषेक शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मेहगांव थाना पुलिस ने लाखन सिंह समेत रायसिंह, अंकेस सिंह, गोलू सिंह, रघुवीर सिंह और करू सिंह के खिलाफ 341, 336, 294, 323, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!