डॉ नरोत्तम मिश्रा, भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। दतिया विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अब भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वर्तमान में इस सीट से विश्व हिंदू परिषद की नेता प्रज्ञा सिंह भारती सांसद हैं, लेकिन वह भाजपा की नेता नहीं है और माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। 

भोपाल लोकसभा सीट की पॉलिटिकल पोजीशन 

  • भोपाल लोकसभा क्षेत्र को लंबे समय से अपने नेता का इंतजार है। जहां एक और भोपाल में पार्षद पद के टिकट के लिए दमदार नेताओं की कतार देखने को मिलती है वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के लिए कोई योग्य लोकल दावेदार नहीं मिलता। आठ विधानसभा सीटों के इस लोकसभा क्षेत्र में सुशील चंद्र वर्मा के बाद, भोपाल की जनता से जुड़ा हुआ कोई नेता संसद नहीं बना। 
  • 1999 में श्री राम मंदिर आंदोलन के पारिश्रमिक के स्वरूप श्री उमा भारती को भोपाल लोकसभा से भाजपा का टिकट मिला और सांसद बनी। 
  • 2004 और 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी को भाजपा ने भोपाल लोकसभा से टिकट देकर सांसद बनाया। हालांकि उनका भोपाल की जनता से कोई सीधा कनेक्शन नहीं था। राजनीति के संत थे, इसलिए उनकी लोकप्रियता का लाभ लिया जा रहा था। 
  • 2014 के चुनाव में भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। अचानक अपने कार्यालय मंत्री आलोक संजर के नाम की घोषणा कर दी, और वहचुनाव जीत भी गए। श्री आलोक संजर, भोपाल लोकल के नेता थे परंतु भोपाल के आठ विधायकों को संभालने की क्षमता नहीं रखते थे। 
  • 2019 में प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया और सांसद बनी। प्रज्ञा ठाकुर मूल रूप से विश्व हिंदू परिषद की नेता है। विचारधारा के लिए काम किया है इसलिए उनका जीवन भर पेंशन और सरकारी सुविधाओं का इंतजाम इस चुनाव के माध्यम से कर दिया गया था। 

2024 में पार्टी को राम चाहिए नाथूराम नहीं

वैसे भी भारतीय जनता पार्टी और प्रज्ञा ठाकुर के आदर्श काफी अलग-अलग हैं। भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव में श्री राम की भक्ति में लीन है। प्रज्ञा ठाकुर अपने प्रारंभ से लेकर अब तक नाथूराम की माला जपती रहती हैं। 2024 के चुनाव में भाजपा को राम चाहिए, नाथूराम नहीं। इसलिए प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटना पक्का है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!