MP NEWS - मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को तोड़कर नई पार्टी बनाने के संकेत

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक हार का दर्द कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और चुनाव हारे हुए प्रत्याशियों के चेहरे पर आज भी साफ दिखाई देता है। पार्टी में उठे इस दर्द से एक नई पार्टी के जन्म होने की संभावना है। आज पहली बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को तोड़कर एक नई पार्टी बनाए जाने के मजबूत संकेत सामने आए हैं। 

EVM नहीं, मिस्टर बंटाधार के कारण पार्टी चुनाव हार गई, लक्ष्मण सिंह ने कहा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी के सिर्फ दो ही नेता थे जिन्होंने सभी निर्णय लिए। प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम कैंडिडेट श्री कमलनाथ और उनके मुख्य रणनीतिकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह। चुनाव हारने के बाद श्री कमलनाथ ने अपनी पोजीशन बढ़ाने की कोशिश की परंतु किसी पर दोषारोपण नहीं किया लेकिन श्री दिग्विजय सिंह लगातार कांग्रेस पार्टी की पराजय के लिए EVM को जिम्मेदार बता रहे हैं। ताज प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पत्रकारों के सामने डेमो दिया था कि किस प्रकार EVM को बेईमानी के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा था कि उनकी अपनी पार्टी उन पर विश्वास नहीं करती। इसके बाद उनके छोटे भाई श्री लक्ष्मण सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें, वह कांग्रेस पार्टी की हार का कारण EVM नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह को बता रहे हैं। कह रहे हैं कि, "मिस्टर बंटाधार" के कारण पार्टी चुनाव हार गई। 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी तोड़कर नई पार्टी बनाने की चेतावनी

श्री लक्ष्मण सिंह ने पार्टी नेताओं की एक बैठक में यह भी कहा कि, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के नेताओं को दलालों ने घेर लिया है। जब-जब कांग्रेस पार्टी को तोड़कर नई पार्टी बनाई गई, उसने राज्य में चुनाव जीता है। श्री लक्ष्मण सिंह ने पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र इत्यादि के उदाहरण दिए। इसके साथ ही कहा कि, मैं अकेला नहीं हूं, लाखों कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि, वायरल वीडियो कुंभराज में अंबेडकर भवन में झंडा वंदन कार्यक्रम का है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

भाषण में 3 मिनट के बाद कांग्रेस पार्टी की बात शुरू हुई

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!