MP NEWS - मुख्यमंत्री के उज्जैन में भाजपा नेता दंपति की हत्या, प्रभावशाली और संपन्न व्यापारी थे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री राम निवास कुमावत एवं उनकी पत्नी की हत्या हो गई। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन माना जा रहा है कि उनके यहां पर डकैती या लूट हुई है, इसी दौरान दोनों की हत्या की गई है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गृह जिला है।

UJJAIN NEWS - भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी की हत्या

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत,  देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। SP सचिन शर्मा ने बताया कि FSL टीम ने जांच की है। रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं।

मेन गेट बंद था, पीछे का दरवाजा खुला था

घटना शनिवार तड़के 3 से 5बजे के बीच की बताई जा रही है। रामनिवास भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन है। गांव के लोगों ने बताया कि रामनिवास काफी मिलनसार थे। सभी से अच्छे से बात किया करते थे। जरूरत पड़ने पर मदद भी करते थे। उन्होंने बाजार में कई लोगों को लोन दे रखा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। भाजपा नेता के साले ने बताया जब वे पहुंचे तो मेन गेट बंद था। इसे तोड़कर अंदर एंटर हुए। देखा तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!