मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकारी नौकरियों के मामले में क्या कहा, पढ़िए - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस समझ से एक दिन पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित राज्य प्रशासनिक सेवा के 700 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। दूसरे दिन 26 जनवरी को ऐलान किया कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा 28000 रिक्त पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसके बाद यह भी कहा कि अगले 1 साल में 90000 युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार देंगे, परंतु साल 2024 में सरकारी भर्ती अभियान का क्या होगा, इस बारे में मुख्यमंत्री ने कोई बयान जारी नहीं किया है। 

मध्य प्रदेश में परीक्षा का रिजल्ट के लिए भी घोषणा होने लगी

आपसे पहले तक सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के बारे में घोषणाएं की जाती थी। मुख्यमंत्री अक्सर बताते थे कि इस साल कुल कितने रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभाग मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर और मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल को अपनी वैकेंसी भेजते थे। भर्ती परीक्षा का आयोजन होता था, और नियुक्तियां हो जाती थी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने, नियुक्ति पत्र वितरण को एक समारोह बना दिया। अब स्थिति यह है कि, भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा, यह घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है। 

वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की संविदा भर्ती 

मध्य प्रदेश सरकार स्थाई कर्मचारियों से पीछा छुड़ाने की योजना बनाती हुई दिखाई दे रही है। फॉरेस्ट गार्ड जंगल की रक्षा करते हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर माफिया से पेड़ों और जानवरों की रक्षा करते हैं। उन्हें सरकार पर विश्वास होता है कि यदि कर्तव्य निभाते हुए उनकी जान भी चली गई तो परिवार को श्रद्धानिधि और अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मध्य प्रदेश वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के पद पर संविदा नियुक्ति करने की योजना बना ली है। यहां क्लिक करके विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!