MP NEWS - मुख्यमंत्री ने जबलपुर और नरसिंहपुर के कलेक्टर बदले, पदस्थापना आदेश जारी

बुधवार को जबलपुर में कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन 2011 बैच को जबलपुर कलेक्टर के पद से हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जबलपुर और नरसिंहपुर कलेक्टर के पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

दीपक कुमार, सौरभ कुमार और शीतला पटेल IAS के पदस्थापना आदेश

  • श्री दीपक कुमार सक्सेना - संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य भंडारण गृह निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार से कलेक्टर जबलपुर। 
  • श्री सौरभ कुमार सुमन - कलेक्टर जिला जबलपुर से अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन (मंत्रालय अटैच)। 
  • श्रीमती शीतला पटेल - सचिव मुख्यमंत्री तथा परियोजना संचालक मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल तथा संचालक कौशल विकास मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार से कलेक्टर नरसिंहपुर। 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने अब तक 7 कलेक्टर, 2 एसपी बदले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब तक सात जिलों के कलेक्टर और दो जिलों एसपी पर लापरवाही के चलते एक्शन ले चुके हैं। गुना, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर जिलों के कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही डिंडोरी, गुना जिले के एसपी भी बदले गए हैं। इसके अलावा उज्जैन के नगर निगम कमिश्नर को भी हटाया गया था।



⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !