MP NEWS - मुख्यमंत्री ने बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड किया, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ एसडीएम एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमित सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आम जन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मामले का संक्षिप्त विवरण

यह घटना, बांधवगढ़ जिला उमरिया की है। एसडीएम श्री अमित सिंह अपने स्टाफ के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए फील्ड में थे। इसी दौरान एक कार ने उनके वाहन को ओवरटाइम किया। अस्पताल में भर्ती घायल युवक प्रकाश दाहिया और शिवम् यादव ने पत्रकारों को बताया कि, जल्दबाजी में SDM सांप की गाड़ी ओवरटेक हो गई थी। इस बात से नाराज होकर SDM श्री अमित सिंह ने उसे कार का पीछा किया। ओवरटेक करके रोका और फिर कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाल कर अपने ड्राइवर एवं एक अन्य स्टाफ द्वारा लाठियां से पिटवाया। इस दौरान उसे कार को भी तोड़ दिया गया। जिसने एसडीएम की गाड़ी को ओवरटेक किया था। मामले का वीडियो वायरल हो गया था। 

मुख्यमंत्री ने राज्य प्रशासनिक सेवा अमित सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रेस को बताया गया है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज 23 जनवरी 2024 को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं उमरिया जिले में बांधवगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ श्री अमित सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!