MP WEATHER - 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम, 10 जिलों में बर्फीली हवाएं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। 10 डिग्री सेल्सियस से कम वाले जिलों की संख्या भी पांच है। इस प्रकार कुल 10 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

कड़ाके की ठंड वाले जिलों का तापमान

  • दतिया 3.0 डिग्री। 
  • नौगांव 3.0 डिग्री। 
  • गुना 3.4 डिग्री। 
  • सागर 3.7 डिग्री। 
  • खजुराहो 4.0 डिग्री। 
  • टीकमगढ़ 5.5 डिग्री। 
  • दमोह 6.0 डिग्री। 
  • रायसेन 7.8 डिग्री। 
  • उमरिया 8.2 डिग्री। 
  • पचमढ़ी 8.4 डिग्री।  
  • धार 9.5 डिग्री। 

IMD - मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की संभावना नहीं है। शीत लहर इसी प्रकार चलती रहेगी और जिन इलाकों में शीत लहर चल रही है वहां एक या दो डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने की संभावना है। भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित समुद्र में गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!