Madhya Pradesh employees Selection Board, bhopal द्वारा समूह-1 उप समूह-1 के अन्तर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदो की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 एवं समूह-2 उप समूह-1 के अन्तर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदो की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से जारी शुद्धि पत्र में लिखा है कि, समूह-1 उप समूह-1 के अन्तर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदो की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023, समूह-2 उप समूह-1 के अन्तर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदो की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 का विज्ञापन क्रमांक 01/2023 दिनांक 07/04/2023 मण्डल की अधिकृत वेबसाइट पर जारी किया गया है। उक्त परीक्षा के अकार्यपालिक पदों पर सम्बधित विभागों/कार्यालयों द्वारा बैगा, सहारिया एवं भारिया अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों की सीधी भर्ती उपरान्त अद्यतन तालिका (अपडेट टेबल) उपलब्ध करायी गई है।
माननीय उच्च न्यायालय की रिट पिटीशन-18105/2021 में दिनांक 04 अगस्त, 2023 में पारित अंतरिम आदेश के दृष्टिगत अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के पत्र क्रमांक एफ-07-37/2021/आ.प्र./एक भोपाल, दिनांक 27 जनवरी, 2024 में दिये गये दिशानिर्देशो अनुसार 87 प्रतिशत पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है तथा 13 प्रतिशत पदों हेतु परीक्षा परिणाम माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय आने तक रोका जाना है। माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय आने के उपरांत संबंधित वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग या अनारिक्षित) में रोके गये 13 प्रतिशत पद के परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेगा। उपरोक्तानुसार समूह-1 उप समूह-1 के अन्तर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023, समूह-2 उप समूह 1 के अन्तर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदो की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विज्ञापित पदों का संबधित विभागों से प्राप्त अद्यतन (बैगा, सहारिया एवं भारिया अनुसूचित जनजाति की सीधी भर्ती उपरान्त) रिक्ति के अनुसार 87% एवं 13% पदों का अद्यतन रिक्ति विवरण जानने के लिए कृपया अधिकृत वेबसाइट पर विकसित करें अथवा नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें।
MPESB Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test - 2023 direct link download
कृपया यहां क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड की गई अपडेट रूल बुक डिस्प्ले हो जाएगी। टोटल 10 पेज की पीडीएफ फाइल सिंगल क्लिक से डाउनलोड कर सकते हैं।
⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।