MPPSC NEWS - कराधान सहायक परीक्षा 2022 एवं राज्‍य वन सेवा परीक्षा 2023 उम्मीदवारों के लिए सूचना

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 और कराधान सहायक परीक्षा 2022 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाओं जारी की गई है। 

MPPSC राज्‍य वन सेवा परीक्षा 2023- विज्ञापित पदों हेतु मुख्‍य भाग एवं प्रावधिक भाग की जानकारी 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 02/33/2023 दिनांक 15 जनवरी 2024 के अनुसार ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के अनुसार परीक्षा परिणाम दो भागों में घोषित किया जाएगा। इसके कारण रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हुआ है। अधिक जानकारी के लिए कृपया शुद्धि पत्र पढ़िए।

MPPSC कराधान सहायक परीक्षा 2022 की परीक्षा आयोजन की सूचना 

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 03/54/2022 दिनांक 15 जनवरी 2024 के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्य कर विभाग हेतु आयोजित कराधान सहायक भर्ती परीक्षा 2022 की तारीख 25 फरवरी 2024 दिन रविवार निर्धारित की गई है। पेपर के पहले खंड में मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज से संबंधित प्रश्न आएंगे। दूसरे खंड में कॉमर्स सब्जेक्ट से संबंधित प्रश्न आएंगे। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 16 फरवरी 2024 से एमपीपीएससी इंदौर की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे कैंडीडेट्स वहीं से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!