Stock Market - 5 सरकारी कंपनियां जो 2024 में 40% तक का रिटर्न दे सकती है

Bhopal Samachar
भारत के शेयर बाजार के लिए सुखद साल 2023 गुजर चुका है। स्टॉक मार्केट में साल 2024 का कारोबार शुरू हो गया है। 2023 में शेयर बाजार ने निवेशकों को औसत 50% तक का रिटर्न दिया है। इस आधार पर लोग जानना चाहते हैं कि 2024 में स्टॉक मार्केट में क्या होगा और वह कौन सी कंपनियां है, जहां इन्वेस्टमेंट सुरक्षित रहे और हाई रिटर्न भी मिल जाए। एक्सपर्ट गौरव बिस्सा ने 5 सरकारी कंपनियों के नाम बताएं हैं। जो साल 2024 में 40% तक का रिटर्न दे सकती हैं। 

MOIL SHARE FORECAST 

मॉयल लिमिटेड एक मिनी रत्न सरकारी स्वामित्व वाली मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी है। इसका हेड ऑफिस नागपुर महाराष्ट्र में है। यह कंपनी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर वाले जिलों में 11 खानों का संचालन करती है। भारत में सबसे ज्यादा मैंगनीज अयस्क का उत्पादन करती है। इस कंपनी ने पिछले 6 महीने में 90% से अधिक रिटर्न दिया है। माना जा रहा है कि साल 2024 में 40% अधिक रिटर्न देगी। 

BHEL SHARE FORECAST 

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत सरकार की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी है। 1 जनवरी सन 1999 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 1000% से अधिक का रिटर्न दे चुकी है। पिछले 6 महीने में 123.78% और पिछले 5 साल में 176.75% का मुनाफा दे चुकी है। साल 2024 में 40% से अधिक का मुनाफा देने की उम्मीद है। 

GAIL SHARE FORECAST 

गेल (इंडिया) लिमिटेड, भारत सरकार के नियंत्रण वाली गैस उत्खनन करने वाली सीट्स तकनीकी संस्था है। इसके प्रोजेक्ट भारत के बाहर भी कई देशों में चलते हैं। पिछले 6 महीना में लगभग 57% और 2001 से 2023 तक 22 साल में 1,951.66% रिटर्न दे चुकी है। 

HAL SHARE FORECAST 

हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड, हवाई संयंत्र का निर्माण करने वाली सरकारी कंपनी है। इसका हेड ऑफिस बेंगलुरु में है। पिछले 1 साल में 122.71% और 5 साल में 594.49% रिटर्न दे चुकी है। पिछले 6 महीने में 50% से अधिक का रिटर्न दिया है और अगले 6 महीने में 40% से अधिक के रिटर्न की उम्मीद है। 

BEL SHARE FORECAST 

भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सैन्य एवं नागरिक उपकरण और संयंत्र निर्माण करने वाली कंपनी है। पिछले 1 साल में 84% और 5 साल में 502 प्रतिशत रिटर्न दे चुकी है। साल 1999 से लेकर 2023 तक लगभग 25 सालों में 83,763.64% का रिटर्न दे चुकी है। 

डिस्क्लेमर:- कृपया इन्वेस्टमेंट का डिसीजन बनाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह मशवरा जरूर करें एवं हमेशा ध्यान रखें कि स्टॉक मार्केट में जब आप इन्वेस्ट करते हैं तो उसका सारा जोखिम हमेशा सिर्फ आपका होता है। 

✔ व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!