मध्य प्रदेश में अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट और 1450 किलोमीटर का राम रास्ता - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन के विकास पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने चित्रकूट को अयोध्या के तर्ज पर विकसित किए जाने की घोषणा कि है साथ ही चित्रकूट सहित राम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य करने की बात भी कही। इसके लिये पूरी कार्य योजना बनाकर उसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा। इसमें अधोसंरचना विकास के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक विकास और राम कथा से जुड़े आयामों को भी शामिल किया जायेगा। 

MP NEWS - राम रास्ता से मध्य प्रदेश के 6 जिले विकसित होंगे

मध्य प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार 1450 किलो मीटर की दूरी वाला राम वन पथ गमन मार्ग प्रदेश में सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत धार्मिक केंद्र होगा। राम वन पथ गमन मार्ग के विकास से आस-पास के क्षेत्रों का भी विकास होगा और नागरिकों के लिए पर्यटन के साथ ही रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। राम वन पथ गमन के लिए तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार 1450 किलोमीटर की दूरी में 23 प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जिनमें सतना, पन्ना, कटनी, अमरकंटक, शहडोल, उमरिया आदि जिले भी शामिल हैं,मंदिरो का कायाकल्प से इन जिलों को भी लाभ मिलेगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही।  इसके साथ ही उन्होंने जिला पर्यटन संवर्धन परिषद को सक्रिय कर चित्रकूट में पर्यटन गतिविधियां को बढ़ावा देने पर जोर दिया। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!