कल का मौसम - मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित 7 राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि

Bhopal Samachar
एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 1 मार्च से 3 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। 1 से 2 मार्च के दौरान अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत में उच्च नमी आने की भी संभावना है। इसके 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 1 मार्च से 3 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की बहुत संभावना है, जिसकी तीव्रता 1 और 2 मार्च, 2024 को चरम पर होगी। जिसकी तीव्रता 1 और 2 मार्च, 2024 को चरम पर होगी। 

हिमाचल उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी की चेतावनी

  • हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च को अलग अलग स्थानों में भारी वर्षा/बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) और 2 मार्च 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है। 
  • उत्तराखंड में 1 और 2 मार्च 2024 को अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा/बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है। 
  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 1 मार्च को अलग अलग स्थानों में भारी वर्षा/बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) और 2 मार्च 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है। 

हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि का अलर्ट

  • हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
  • मध्य प्रदेश में 1 और 2 मार्च को इंदौर सहित प्रदेशभर में आंधी और बारिश की संभावना है। वर्तमान में उड़ीसा व उसके आसपास के इलाके में प्रति चक्रवात बना हुआ है जो आगामी तीन से चार दिन रहेगा। 
  • राजस्थान के कई जिलों में आगामी 1 व 2 मार्च को आंधी, बिजली, ओले, व तेज बारिश की संभावना है। 
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
उपरोक्त जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों और अलर्ट पर आधारित. 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!