BHOPAL के जितेंद्र और नीतू GOA में गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री के भाई की हत्या का आरोप - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
भोपाल के शेयर ट्रेड जितेंद्र साहू 33 साल और एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की महिला कर्मचारी नीतू राहूजा  22 साल को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लों उर्फ निम्म 77 साल की हत्या कर दी है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के भाई को उसी के मेहमानों ने मार डाला, गोवा की घटना

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र, नीतू और नरोत्तम सिंह सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही एक दूसरे के संपर्क में आए थे। सब लोगों ने मिलकर गोवा घूमने का प्लान बनाया था। गोवा में नरोत्तम सिंह का बंगला भी है। सभी लोग डिनर के लिए इकट्ठा हुए थे। इसके बाद एक प्राइवेट टैक्सी लेकर जितेंद्र सिंह और नीतू राहूजा मुंबई के लिए रवाना हो गए। पुलिस को बंगले में नरोत्तम सिंह की डेड बॉडी मिली। जब तक पुलिस को हत्या का पता चला जितेंद्र और नीतू गोवा से काफी दूर निकल चुके थे। जिस टैक्सी में वह यात्रा कर रहे थे, उसमें जीपीएस लगा हुआ था। गोवा पुलिस को पता चला कि उनकी टैक्सी मुंबई पहुंचने वाली है। उन्होंने तत्काल मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजो। मुंबई पुलिस ने गोवा मुंबई नेशनल हाईवे पर जितेंद्र और नीतू को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनके साथ इस गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी था जो फरार हो गया है। 

डिनर के बाद डर्टी हरकत करने लगा था

नरोत्तम ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लों उर्फ निमिस बादल गोवा में अकेले रहते थे, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। उनके घर को फाइव स्टार विला कहा जाता है। पास पड़ोसी ने बताया कि यहां पर अक्सर मेहमानों का आना-जाना रहता था। पकड़ी गई लड़की नीतू ने अपने बयान में बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती निम्स से हुई थी। उन्होंने ही उसे गोवा इनवाइट किया था। निम्स से बात होने के बाद वह अपने दोस्त जितेंद्र साहू भोपाल और झांसी वाले कुणाल के साथ गोवा गई थी।

पकड़े जाने के बाद पूछताछ के दौरान जितेंद्र और नीतू ने बताया कि, रविवार सोमवार की दरमियानी रात डिनर करने के बाद नरोत्तम सिंह डर्टी हरकतें करने लगा था। नीतू को बलात्कार से बचाने के दौरान संघर्ष हुआ और नरोत्तम सिंह की मृत्यु हो गई। इधर नरोत्तम सिंह के पक्ष का कहना है कि, दोनों लूट के इरादे से घर पर आए थे और लूट के लिए हत्या करके फरार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पास से लूट की कुछ सामग्री भी बरामद हुई है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!