BHOPAL NEWS - ड्रग इंस्पेक्टर और रिटायर्ड चपरासी को पुलिस के हवाले किया, अवैध वसूली का आरोप

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एम्स हॉस्पिटल के गेट नंबर 2 के पास ईश्वर मेडिकल स्टोर के संचालक ने ड्रग इंस्पेक्टर वंदना कोष्टी और उनके साथ आए चपरासी ओपी शर्मा को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पर अवैध दूसरी का आरोप लगाया गया है। 

बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ईश्वर मेडिकल स्टोर के संचालक आशुतोष कुमार ने बताया कि, मंगलवार को दोनों उनके मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों ने उनकी दूसरी दुकान का लाइसेंस पेंडिंग बताते हुए 40 हजार रुपए की मांग की। वहीं स्टोर के निरीक्षण के लिए 10 हजार रुपए की और मांग की। आशुतोष कुमार ने जब दोनों की आईडी कार्ड मांगे तो दोनों ने दिखाने से मना कर दिया। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ओपी शर्मा को हिरासत में लेकर ठाणे चली गई जबकि वंदना कोष्टी को जाने दिया गया। 

पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या दोनों साथ आए थे, या फिर अलग-अलग। दोनों कितनी देर तक दुकान में रहे। क्या दोनों एक साथ स्टोर संचालक से बात कर रहे थे। क्या घटना के समय दोनों ऑन ड्यूटी थे। इन्वेस्टिगेशन के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि स्टोर संचालक द्वारा लगाए गए आप सही है या नहीं।  

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!