BHOPAL NEWS - भाजपा नेता की डेड बॉडी महिला मित्र के घर पंखे से लटकी मिली

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के पावरफुल नेता श्री देवनारायण सिंह की मध्य विधानसभा में सक्रिय पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा राजेश राठौर की डेड बॉडी, उसकी महिला मित्र के घर में पंखे पर लटकी हुई मिली। यह घर स्वर्गीय राजेश राठौड़ ने अपनी महिला मित्र के लिए किराए पर लिया था। 

पैर पलंग से नीचे, शरीर नीला पड़ चुका था

घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है। राजेश राठौर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं, और बजरिया के सेमरा स्थित एक घर में रहते थे। वे लंबे समय से भाजपा के सक्रिय थे, और मध्य विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे थे। इससे पहले वे प्रकोष्ठ अध्यक्ष भी रह चुके थे। राजेश के परिजन खेमचंद राठौर ने बताया कि देर रात मुझे पता चला राजेश ने फांसी लगा ली है। जब सूचना मिली तो हमें यह तक नहीं पता था कि वह रहता कहां है। करीब 1 घंटे ढूंढने के बाद हम घटना स्थल पर पहुंचे। देखा कि उसके पैर पलंग से आधे नीचे थे। उसका पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। पूरे शरीर पर लाल निशान थे। कई जगहों पर चोट के निशान भी लग रहे थे। हमें आशंका है कि किसी ने उसे मारा है। हम पुलिस से यही उम्मीद करते हैं कि इस मामले की जांच सही तरीके से हो और अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले।

परिवार को छोड़कर महिला मित्र के साथ रह रहा था

पुलिस के सूत्रों के अनुसार राजेश लंबे समय से किसी महिला के साथ रह रहा था। उनका घर बुधवारा इलाके में तलैया चौकी के पास है। यही एक महिला रहती थी। बाद में वह बजरिया स्थित एक अलग मकान में रहने लगी। इसी मकान में राजेश राठौर का शव मिला है। बजरिया थाना प्रभारी केडीएस कुशवाहा ने कहा- युवक परिवार वालों से अलग रह रहा था। उनके दो बच्चे हैं। घर रेतघाट के पास है। उन्होंने किराए का घर लिया हुआ था जहां घटना हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया भेजा है। जांच की जा रही है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!