Business ideas - 400 करोड़ के मार्केट में बिना कंपटीशन बिजनेस की गोल्डन अपॉर्चुनिटी

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India 

आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका मार्केट साइज 400 करोड हो गया है लेकिन आज भी लोग इसे घरों में बना रहे हैं। कोई बड़ी कंपनी नहीं है जिसके नाम से इस प्रोडक्ट की पहचान बनती हो। लाइफ में इससे अच्छा मौका क्या हो सकता है जब आपको बना बनाया मार्केट मिल रहा है। आपको केवल कंपनी बनानी है और प्रोडक्शन शुरू कर देना है। 

business opportunities in india 

वह कौन सा प्रोडक्ट है, जिसका मार्केट साइज 400 करोड रुपए का हो गया है और जिसे अब तक कोई कंपनी नहीं बना रही है। यह बताने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि भारत में टोटल 40 करोड़ बच्चे हैं। जिनकी उम्र 15 वर्ष से कम है। साल 2023 में इन बच्चों ने अपने खेल और प्रोजेक्ट के लिए लगभग 10000 करोड रुपए का सामान खरीदा है। इसमें से 400 करोड रुपए की मिनी ब्रिक्स (छोटी-छोटी ईंटें) खरीदी गई है। 

अब तो बच्चों को बर्थडे पर गिफ्ट भी करने लगे हैं

वर्षों पहले पहले इनका उपयोग केवल प्रोटोटाइप बनाने के लिए किया जाता था लेकिन अब स्कूलों में इस प्रकार के प्रोजेक्ट दिए जाने लगे हैं जिसमें मिनी ब्रिक्स का उपयोग होता है। बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है इसलिए पेरेंट्स बिना प्रोजेक्ट के भी मिनी ब्रिक्स की किट खरीद लेते हैं। यह एक प्रकार DIY KIT की होती है। इसलिए बच्चों को बर्थडे पर गिफ्ट भी करने लगे होतेहैं।

आपके लिए गुड न्यूज़ यह है कि भारत में कोई भी कंपनी मिनी ब्रिक्स नहीं बनाती। आज भी कई आर्ट एंड क्राफ्ट वाले कारीगर अपने घर या किसी छोटे से वर्कशॉप में मिनी ब्रिक्स बनाने का काम करते हैं। यानी आप एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना करके बड़े पैमाने पर मिनी ब्रिक्स बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। वैसे यह बिजनेस केवल ₹15000 में भी शुरू हो जाता है। 

youth entrepreneurship ideas in india 

युवा लड़के लड़कियों के लिए यह स्टार्टअप आइडिया बड़े काम का हो सकता है। 10वीं 12वीं पास लड़के लड़कियां अपने घर में मिनी ब्रिक्स बनाकर आसपास की दुकानदारों को सप्लाई कर सकते हैं। किसी ऐसे दुकानदार को सप्लाई कर सकते हैं जो ऑनलाइन ई-कॉमर्स के जरिए अपना प्रोडक्ट बेच रहा हूं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा लड़के लड़कियां कंप्लीट DIY KIT बनाने का काम कर सकते हैं। बताने की जरूरत नहीं की इन दिनों पूरे भारत में DIY KIT की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और लगभग हर शहर में DIY प्रोडक्ट्स से संबंधित कम से कम एक शोरूम तो खुल ही गया है। 

business ideas for women in india 

घरेलू हाउसवाइफ महिलाओं के लिए मिनी ब्रिक्स बनाना, बर्फी बनाने जितना आसान है। प्लास्टर ऑफ पेरिस और रेड ऑक्साइड को मिक्स करके बिल्कुल वैसे ही जमा देना है जैसे बर्फी जमाते हैं। यदि आप एक बिजनेस वूमेन बनना चाहती है तो आपको अपनी कंपनी शुरू करनी चाहिए लेकिन यदि इतना कैपिटल इन्वेस्टमेंट नहीं है तो घर से मिनी ब्रिक्स बनाने का काम कर सकते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट का काम करने वाली महिलाओं को प्रमोट करने के लिए भारत में कई सरकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। कम से कम खादी एवं ग्रामीण उद्योग से संपर्क तो कर ही सकते हैं। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्ट करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जैसा कि बताया कि आज की स्थिति में कोई बड़ी कंपनी नहीं है इसलिए आप अपना ब्रांड स्थापित कर सकते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मिनी ब्रिक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आप चाहे तो महिलाओं को कच्चा माल देकर, मिनी ब्रिक्स बनवाने का काम कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप कौन है फिक्स्ड सैलरी भी नहीं देनी पड़ेगी। 

profitable business ideas in india 

भारत के बाजार में फ्लाई ऐश ईंट 7 से 15 रुपए के बीच में मिल जाती है परंतु हाथ की एक उंगली के बराबर साइज वाली मिनी ब्रिक्स की कीमत कम से कम ₹30 प्रति ईंट होती है। जबकि इसे बनाने में ₹3 का खर्चा भी नहीं होता। कृपया एक बार मार्केट सर्वे कीजिए। डाटा कलेक्ट कीजिए और खुद कैलकुलेट करके देखिए। इस बिजनेस में 90% ग्रॉस मार्जिन है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!