Business ideas - ना दुकान ना मकान, सिर्फ 50000 की मशीन, ₹1000 रोज की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यह मशीन सिर्फ ₹50000 की आती है। इसके लिए ना तो किसी दुकान की जरूरत है और ना ही किसी मकान की, यहां तक कि इसे चलाने के लिए किसी ऑपरेटर की जरूरत भी नहीं है। इस मशीन को किसी भी पब्लिक प्लेस पर रख दीजिए। यह मशीन आपको ₹1000 रोज कमाकर देगी। आप चाहे तो एक से अधिक मशीन भी रख सकते हैं। 

world best business opportunity ideas for beginners

भारत के किसी भी शहर में देख लीजिए। बाजार में महिलाओं का सबसे ज्यादा आना-जाना होता है। महिलाओं की प्रमुख चिताओं में एक Dish wash liquid होता है। बर्तन वाली बाई पता नहीं क्या करती है, जब देखो तब खत्म हो जाता है। Dish wash liquid बढ़िया क्वालिटी की प्लास्टिक वाली बोतलों में आता है। Dish wash liquid तो खत्म हो जाता है परंतु प्लास्टिक वाली बोतल पूरी तरह से सुरक्षित बची रहती है। कोई विकल्प नहीं होने के कारण उसे कचरे में फेंक देना पड़ता है। इसके कारण पर्यावरण को भी नुकसान होता है। वह हजारों साल के लिए पृथ्वी के एक हिस्से पर अतिक्रमण कर लेती है और फिर वहां पर घास का तिनका भी नहीं उग पाता। 

Dish wash refill vending machine


Dish wash refill vending machine इन दोनों समस्याओं का समाधान है। इस मशीन के लिए किसी भी पब्लिक प्लेस पर केवल 3X3=9 स्क्वायर फीट की जगह चाहिए। महिलाएं अपने बैग में खाली बोतल लेकर आएंगी और पेंडिंग मशीन से रिफिल करके ले जाएंगी। ऐसा करने से उन्हें डिश वॉश लिक्विड सस्ता पड़ेगा क्योंकि केवल लिक्विड का पैसा देना पड़ेगा। बोतल का पैसा नहीं देना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण का संरक्षण होगा। बोतलों का Re-USE होने लगेगा। थोड़ा ही सही लेकिन प्लास्टिक का कचरा कम होगा और इस कारण से आपको भी तो प्रॉफिट होगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

आप 10वीं पास हो या MBA, आपके पास कोई डिग्री है मार्कशीट हो अथवा ना हो। इस बिजनेस को आसानी से कर सकते हैं। आपको केवल मशीन के पास खड़े रहना है। महिलाएं अपनी बोतल स्वयं रिफिल कर लेंगी। आपको केवल पैसे कलेक्ट करना है, क्योंकि भारत के छोटे शहरों में आज भी ज्यादातर महिलाएं QR CODE स्कैन करके पेमेंट करना पसंद नहीं करती। जब काम अच्छा चलने लगे तो सहयोग के लिए कुछ कर्मचारियों को नियुक्त कर सकते हैं। यदि आपके पास थोड़ा ज्यादा इनवेस्टमेंट है तो पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत पूरे शहर में एक साथ कई मशीन लॉन्च कर सकते हैं।

business ideas for women in india
 

आप हाउसवाइफ है या वर्किंग वुमन। आपकी उम्र और आपकी क्वालिफिकेशन, आपकी योग्यता को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करती। आप इस बिजनेस को बड़े आसानी से कर सकती हैं। आप तो एक कदम आगे बढ़कर अपना डिश वॉश लिक्विड स्वयं बना सकती हैं। इससे आपको डबल मुनाफा होगा। आपका अपना प्रोडक्ट आपकी अपनी मशीन से बिकेगा। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको मशीन के साथ खुद खड़े होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकते हैं। डिश वॉश लिक्विड का वाइट लेवल प्रोडक्शन करने वालों से कॉन्ट्रैक्ट कीजिए। वह आपको आपके ब्रांड नाम के पैकेट में डिश वॉश लिक्विड पैक करके भेजेंगे। सभी मशीनों पर आप अपने ब्रांड का नाम लिखें। इस प्रकार आपका अपना डिश वॉश लिक्विड ब्रांड बन जाएगा। यदि आपने क्वालिटी से कंप्रोमाइज नहीं किया तो कुछ समय के बाद आप आप अपने ब्रांड की फ्रेंचाइजी देते हुए दिखाई देंगे।

profitable business ideas in india 

भारत में सन 2023 में 4500 करोड रुपए का डिश वॉश लिक्विड बेचा गया। अनुमान है कि सन 2028 तक इसका मार्केट साइज 7000 करोड रुपए तक पहुंच जाएगा। बड़ी कंपनियों के ब्रांडेड डिश वॉश लिक्विड को बेचने पर 20-30% कमीशन मिलता है। अपन अपना प्रोडक्ट बनाएंगे तो प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा ज्यादा हो जाएगा। यह 50% तक हो सकता है। यदि आप अपने घर पर डिश वॉश लिक्विड बनाना शुरू कर देते हैं तो आपका ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 70% तक जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!