CENTRAL BANK JABALPUR के मैनेजर की पत्नी की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित सेंट्रल बैंक के मैनेजर श्री विवेक श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती शिवानी नामदेव की डेड बॉडी, उन्हीं के बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। श्री विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि, शिवानी को उस शिकायत थी, वह उसे समय नहीं देता है। दोनों ने सन 2009 में लव मैरिज की थी। 

पुलिस को दरवाजा टूटा हुआ मिला

विजय नगर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्कों ने बताया, विवेक श्रीवास्तव निवासी विजय नगर मथुरा विहार कॉलोनी करीब तीन साल से सेंट्रल बैंक जबलपुर में पदस्थ हैं। विवेक और शिवानी का 8 साल का बेटा और दो साल की बेटी है। विवेक श्रीवास्तव ने अपने बयान में बताया कि वह गुरुवार रात देर से घर पहुंचा। इस बात को लेकर शिवानी ने विवाद किया और फिर अपने बेडरूम में चली गई। विवेक बच्चों के साथ अलग कमरे में सो गया। शुक्रवार को विवेक के बेटे का पेपर था। सुबह वह स्कूल चला गया। शिवानी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो विवेक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। विवेक ने जीजा संजय को फोन किया। संजय, विवेक के घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो शिवानी फंदे पर लटकी थी। संजय ने विजय नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल भेजा। इसके बाद विवेक और शिवानी के परिजन को सूचना दी गई।

दूसरे दिन दोपहर सबको सूचना मिली

पुलिस की पूछताछ में विवेक ने बताया, शिवानी हमेशा उससे शिकायत करती रहती थी कि मैं नौकरी में ही पूरा समय देता हूं। गुरुवार रात को मैं दोनों बच्चों को 12 बजे तक पढ़ाता रहा। इस दौरान शिवानी भी वहीं बैठी रही। रात को मैं नीचे हॉल में बच्चों के साथ रुक गया। शिवानी फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में चली गई। शुक्रवार को बेटे का एग्जाम था। मुझे लगा शिवानी देर रात तक जागी है, इसलिए सुबह उसे परेशान नहीं किया। मैंने बेटे को तैयार कर स्कूल भेज दिया। दोपहर तक शिवानी कमरे से बाहर नहीं निकली तो जीजा को कॉल किया।

12 साल पहले लव मैरिज की थी

विवेक श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के रहने वाले हैं। 2009 में विवेक की मुलाकात झांसी की रहने वाली शिवानी नामदेव से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। विवेक की अच्छी जाॅब थी, इसलिए शिवानी के परिवार ने आपत्ति नहीं की। ⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!