एम सेलवेंद्रन IAS के खिलाफ कर्मचारी लामबंद, प्रताड़ित करने का आरोप, आंदोलन की धमकी - BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, विंध्याचल भवन में संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्य प्रदेश के कर्मचारी आयुक्त के पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा 2002 बैच के अधिकारी श्री एम सेलवेंद्रन के खिलाफ लाम बंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने उन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और आंदोलन की धमकी दी है। 

Employees protest against m selvendra ias mp

अपर संचालक कृषि मध्य प्रदेश ने कहा कि मैं डिपार्टमेंट में सबसे सीनियर हूं। पूरे 35 साल के सेवाकाल में इतना अपन कभी नहीं हुआ जितना अब हो रहा है। इस अपमान से हम इतने ज्यादा दुखी है कि हमारे परिवार में भी तनाव बना रहता है। मान सम्मान गिरने से हमारा सब कुछ खो गया है। गाइडेंस कोई नहीं मिलता लेकिन भरी सभा में सबसे सीनियर मोस्ट अधिकारी होने के बाद भी अपमानित किया जाता है। जूनियर अधिकारियों का भी अपमान किया जा रहा है। हम छुट्टी के दिन भी काम करते हैं। हम लगातार काम करते आ रहे हैं इसीलिए पिछले सात बार से कृषि कर्मण अवार्ड मध्य प्रदेश को मिलता रहा है। 

इस मामले में दूसरा पक्ष जानने के लिए हमने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के ऑफिसर श्री एम सेलवेंद्रन से संपर्क करने का प्रयास किया था परंतु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। यदि उनकी तरफ से भविष्य में कोई प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो यहां प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कई प्रकार के अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया जाता है। मध्य प्रदेश कृषि अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश वरिष्ठ कृषि अधिकारी संघ एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी संघ, तीनों संगठन मिलकर रणनीति बना रहे हैं। ⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!