MP NEWS - जबलपुर में डॉक्टर ने नर्स को गोली मार दी, दोनों कटनी के रहने वाले हैं, LOVE STORY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक डॉक्टर ने नर्स को सरेआम गोली मार दी। यह दोनों की लव स्टोरी का एक मोड़ है। डॉक्टर ने कहा कि यदि मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। गंभीर रूप से घायल नर्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कटनी की रहने वाली है। डॉक्टर भी कटनी का रहने वाला है। 

JABALPUR NEWS - डॉ संदीप सोनी ने सबके सामने सड़क पर नर्स को गोली मारी

बुधवार को ओमती थाना क्षेत्र में नर्स को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। वह कटनी की रहने वाली है। जबलपुर में निजी अस्पताल में जॉब कर रही थी। पुलिस ने कटनी के ही रहने वाले आरोपी डॉक्टर संदीप सोनी को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। गुरुवार को यह वीडियो सामने आया। वीडियो में नर्स सड़क पर पैदल जाते दिख रही है। उसके पीछे लाल रंग की हुडी पहने आरोपी डॉक्टर आया। थोड़ी दूर पैदल चलकर जाता है। आरोपी पीछे से नर्स को कट्‌टे से गोली मार देता है। गोली लगते ही वह गिर जाती है। आरोपी मौके से भाग जाता है।

लव स्टोरी 4 साल पहले शुरू हुई थी 

आरोपी संदीप सोनी और नर्स कटनी के ही रहने वाले हैं। चार साल पहले की बात है। मेडिकल फील्ड से जुड़ा होने के कारण दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई। कुछ समय बाद दोनों जबलपुर आ गए। यहां तिलवारा स्थित प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिन बाद दोनों ने ही नौकरी छोड़ी और चरगवां स्थित सुखसागर वैली अस्पताल जॉइन कर लिया। यहां नौकरी चलती रही।

और फिर तीसरे की एंट्री हुई

सब ठीक चल रहा था। अधिकांश समय दोनों एक साथ बिताते। इस बीच, संदीप को पता चला कि नर्स किसी दूसरे लड़के से बात करती है। संदीप ने पूछा, तो उसने बताया कि वह सिर्फ दोस्त है। अचानक नर्स ने चरगवां स्थित अस्पताल से नौकरी छोड़ दी। जबलपुर शहर में प्राइवेट अस्पताल जॉइन कर लिया। संदीप ने वजह पूछी, तो जवाब नहीं दिया। नर्स ने संदीप को इग्नोर करना शुरू कर दिया। वह उससे कम ही बात करती थी। जब भी अस्पताल से घर जाती, तो संदीप उसे रोककर बात करना चाहता था, पर नर्स ने मना कर दिया।

डॉक्टर संदीप इग्नोरेंस बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था

नर्स का अचानक जॉब छोड़ना संदीप काे समझ नहीं आ रहा था। कई बार उसने पूछा, तो टाल दिया। उसे समझ गया कि दोनों के बीच में कोई तीसरा आ गया है। नर्स का बात नहीं करना, समय नहीं देना संदीप को परेशान करने लगा। संदीप जब भी फोन करता, तो मोबाइल बिजी मिलता। इसे लेकर विवाद भी हुआ। दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। बात होना भी कम हो गई।

फिर उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर प्लान किया। बुधवार को रसल चौक के पास छिपकर वह नर्स का इंतजार करने लगा। जैसे ही, नर्स सड़क से गुजरी, तभी संदीप दौड़ लगाता हुआ उसके पास आया और पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गई। वारदात के बाद वह फरार हो गया। हालांकि घेराबंदी कर पुलिस ने हाईकोर्ट चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

समाचार लिखे जाते वक्त, गंभीर रूप से घायल नर्स अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों की लाइफ डिस्टर्ब हो गई है और यह कब तक डिस्टर्ब रहेगी कहा नहीं जा सकता। इसके कारण दोनों के परिवारों में भी तनाव की स्थिति बन गई है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!