MP NEWS - भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

श्री तरूण राठी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश

श्री तरूण राठी, 2010 संचालक, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी, भोपाल को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल  तथा पदेन अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधाई कार्य विभाग के पद पर नवीन रूप से केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए पदस्थापित किया गया है।

श्रीमती रुचिका चौहान ,अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन

श्रीमती रुचिका चौहान ,2008 संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन विधि एवं विधाई कार्य विभाग को केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर नवीन रूप से पदस्थापित किया गया है। 

संदीप केरकेट्टा को मंत्रालय वापस बुलाया

श्री संदीप केरकेट्टा, (2018) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल विकास प्राधिकरण को (उपसचिव, मध्य प्रदेश शासन) मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री संदीप केरकेट्टा, मूल रूप से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। पिछले साल ही श्री संदीप को IAS अवार्ड हुआ है। ⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!