MP NEWS - मुख्यमंत्री को अचानक दिल्ली बुलाया, उनकी धर्मपत्नी महाकाल के दरबार में पहुंची

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आज अचानक दिल्ली बुला लिया गया। उनके सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। वह रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे और सोमवार को केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे। इधर उज्जैन से खबर आ रही है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव शाम को महाकाल के दरबार में पहुंची। 

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बदलने के बाद उनकी पत्नी महाकाल के दरबार पहुंची

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में थे। शाम को खबर आई की मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। वह देर शाम इंदौर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार को भी भारत की राजधानी में ही रहेंगे। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा होने बुलाया गया है। निर्देशानुसार नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस समाचार के ठीक बात उज्जैन से दूसरी खबर आई। बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पत्नी श्रीमती सीमा यादव, महाकाल के दरबार में पहुंची। पुजारी श्री राजेश शर्मा द्वारा उनके लिए विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। 

सुबह नितिन गडकरी की पत्नी ने आरती की थी

आज रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की पत्नी श्रीमती कंचन गडकरी ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी बाबा महाकाल के मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। जिन्होंने बाबा महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन किए। माथा टेका और नंदी हॉल मे बैठकर बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुईं। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं घनश्याम गुरु और पं. आशीष गुरु द्वारा पूजा अर्चन करवाया गया। मंदिर समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री की पत्नी का स्वागत सम्मान भी किया गया। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!