मुख्यमंत्री हो तो ऐसा - बेटे की हल्दी मेहंदी चल रही है और डॉ मोहन यादव ऑन ड्यूटी हैं - MP NEWS

Bhopal Samachar
भारत में हर व्यक्ति अपने बेटे की शादी के सपने देखता है। वर्षों पहले से गुनता रहता है कि, बेटे की शादी में क्या-क्या करेंगे। यदि किसी बड़े नेता के बेटे की शादी हो तो फिर बात ही क्या। पूरा प्रशासन काम पर लग जाता है। 27 हेलीकॉप्टर, 17 प्राइवेट जेट, 37 ट्रक फूल और न जाने क्या-क्या, इसी प्रकार की ब्रेकिंग न्यूज़ चल रही होती है परंतु क्या आपको मालूम है आज शुक्रवार दिनांक 23 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री के बेटे वैभव यादव की राजस्थान में हल्दी मेहंदी चल रही है और डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश में ऑन ड्यूटी है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी और कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं 

हमने पिछले कुछ सालों में मध्य प्रदेश के कई बड़े मंत्रियों और मुख्यमंत्री के परिवार में विवाह समारोह देखे हैं। एक सप्ताह पहले से तैयारी को लेकर खबरें शुरू हो जाती हैं। टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज़ चल रही होती है। मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में 27 हेलीकॉप्टर से मेहमान आएंगे। 17 प्राइवेट जेट में बैठकर उद्योगपति आएंगे। 37 ट्रक फूलों से मंडप सजाया जाएगा, लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की बेटे की शादी है और टीवी पर कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं है। 

मुख्यमंत्री के बेटे की हल्दी मेहंदी और मुख्यमंत्री अनुपस्थित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे आयुष्मान वैभव यादव का दिनांक 24 फरवरी 2024 को पाणिग्रहण संस्कार है। दिनांक 20 फरवरी से विवाह समारोह हेतु घरेलू रीति रिवाज के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए थे। मध्य प्रदेश के यादव समाज में पाणिग्रहण संस्कार की तिथि के 5 दिन पहले से विवाह समारोह प्रारंभ हो जाता है। सभी नाते रिश्तेदार आ जाते हैं। ऐसी कई रस्में होती हैं जिसमें माता-पिता की उपस्थिति अनिवार्य होती है। आज दिनांक 23 फरवरी को आयुष्मान वैभव की हल्दी मेहंदी की रस्म चल रही है। इसमें भी पिता का होना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश में तो यदि पिता कोई गलती कर दे तो यादव समाज नाराज हो जाता है। कार्यक्रम का बहिष्कार तक कर देता है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। राजस्थान के पुष्कर में  रीति रिवाज चल रहे हैं। डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश में दौरे पर हैं। 

डॉ मोहन यादव, क्या सादगी का दिखावा कर रहे हैं

समीक्षा करना, आलोचना करना और विरोध करने में अंतर होता है। डॉ मोहन यादव के विरोधी कह सकते हैं कि वह सादगी का दिखावा कर रहे हैं। आज के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नीमच में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन और उज्जैन में करीब एक दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होना, इतना भी अनिवार्य नहीं था। कहा जा सकता है कि ऐसी क्या अटकी पड़ी थी कि बेटे की शादी छोड़कर उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण कर रहे थे लेकिन जिन्हें समय की चाल समझ में आती है वह भलीभांति समझते हैं कि, डॉ मोहन यादव समय का सदुपयोग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता जारी होने में बहुत कम समय बचा है। मध्य प्रदेश के खर्चे के लिए बजट चाहिए। कर्मचारियों को वेतन देना है। 1 मार्च को एक करोड़ लाडली बहना के खाते में होली मिलन की राशि ट्रांसफर करना है। पहले से 3 लाख करोड रुपए का कर्ज है। बजट के लिए केंद्र सरकार के लक्ष्य पूरा करना जरूरी है। 

आने वाले 6 महीना में मध्य प्रदेश के 10 लाख कर्मचारी, सरकार से जुड़े हुए 28 लाख (ठेकेदार, उनके कर्मचारी एवं अनुबंध के आधार पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी) अन्य परिवार, एक करोड़ लाडली बहना के घर में सरकारी बजट की कमी के कारण किसी की शादी ना रुके इसलिए डॉ मोहन यादव अपने बेटे की शादी के समय काम कर रहे हैं। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!