MPESB BHOPAL NEWS - पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2023 का शुद्धि पत्र

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh employees selection board Bhopal द्वारा पुलिस मुख्यालय गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग कार्यपालिका की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2023 का शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश के पालन में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश के अनुसार 87% पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। इसलिए रिक्त पदों की संख्या में संशोधन किया गया है। 

MP ESB Police Constable Recruitment Test 2023 - Corrigendum for updated post table 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी शुद्धि पत्र में लिखा है कि, पुलिस मुख्यालय (गृह) पुलिस विभाग मध्यप्रदेश शासन के अन्तर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2023 का विज्ञापन क्रमांक 10/2023 दिनांक 24/06/2023 मण्डल की अधिकृत वेबसाइट पर जारी किया गया है। उक्त परीक्षा के अकार्यपालिक पदों पर सम्बधित विभागों/कार्यालयों द्वारा बैगा, सहारिया एवं भारिया अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों की सीधी भर्ती उपरान्त अद्यतन तालिका उपलब्ध करायी गई है। 

माननीय उच्च न्यायालय की रिट पिटीशन-18105/2021 में दिनांक 04 अगस्त, 2023 में पारित अंतरिम आदेश के दृष्टिगत अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के पत्र क्रमांक एफ-07-37/2021/आ.प्र./एक भोपाल, दिनांक 27 जनवरी, 2024 में दिये गये दिशानिर्देशो अनुसार 87 प्रतिशत पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है तथा 13 प्रतिशत पदों हेतु परीक्षा परिणाम माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय आने तक रोका जाना है। माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय आने के उपरांत संबंधित वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग या अनारिक्षित) में रोके गये 13 प्रतिशत पद के परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेगा । उपरोक्तानुसार पुलिस मुख्यालय (गृह) पुलिस विभाग मध्यप्रदेश शासन के अन्तर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विज्ञापित पदों का संबधित विभागों से प्राप्त अद्यतन (बैगा, सहारिया एवं भारिया अनुसूचित जनजाति की सीधी भर्ती उपरान्त) रिक्ति के अनुसार 87% एवं 13% पदों का अद्यतन रिक्ति विवरण जारी कर दिया क्या है।

MP ESB Police Constable Recruitment updated post table direct link download 

कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी शुद्धि पत्र पढ़ने एवं आरक्षण तालिका एवं रिक्त पदों की अपडेट टेबल के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड शुद्धि पत्र डिस्प्ले हो जाएगा। टोटल 5 पेज की पीडीएफ फाइल है। ऑनलाइन पढ़ सकते हैं एवं सिंगल क्लिक से डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!