MPESB Group-1 Group-2 Sub Group-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट से हटाया

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh employees Selection Board bhopal द्वारा समूह एक एवं समूह दो दोनों के उप समूह एक, संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद वेबसाइट से हटा दिया गया है। रिजल्ट वाले लिंक खोलने पर परीक्षा परिणाम नहीं बल्कि एक मैसेज दिखाई दे रहा है। 

Information Regarding Result - Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test - 2023   

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल 'चयनभवन' मेनरोड नं. 1, चिनारपार्क (ईस्ट), भोपाल की अधिकृत वेबसाइट पर, समूह एक उप समूह एक एवं समूह दो उप समूह एक के परीक्षा परिणाम के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना दिखाई दे रही है जिसमें लिखा है कि, दिनांक 21 एवं 22 जुलाई 2023 को आयोजित "समूह-1 उपसमूह-1 के अन्तर्गत वरिष्ठ कृषि अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों एवं समूह-2 उप समूह-1 के अन्तर्गत ग्रामीण उदयान विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार विकास अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम दिनांक 30.01.2024 को जारी किया था। उक्त परीक्षा परिणाम में तकनीकी कारणों से कतिपय श्रेणियों को प्रावधानित बोनस अंक नही प्रदाय किया जा सका था। उक्त के कारण 30.01.2024 को जारी परीक्षा परिणाम को withdraw किया जाता है। संशोधित परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र जारी किया जायेगा। नियंत्रक म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (म.प्र.)।  

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल वाले रिजल्ट बनाना तक भूल गए 

किसी भी संस्था के लिए इससे ज्यादा शर्माना क्या होगा कि वह अपना निर्धारित काम करना तक भूल जाए। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का गठन निष्पक्ष परीक्षा कराने और बिना किसी गड़बड़ी के रिजल्ट घोषित करने के लिए ही किया गया था। परीक्षा का आयोजन प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से करवाया जाने लगा है। कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के संचालक मंडल के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा कि उनकी टीम रिजल्ट बनाना तक भूल गई।

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!