BHOPAL NEWS - होटल संचालक और खाद्य अधिकारियों के बीच में विवाद, पुलिस बुलाई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। होटल महाकाल के संचालक और खाद्य अधिकारियों के बीच में जबरदस्त विवाद हुआ। विवाद का कारण तो नहीं पता चल पाया लेकिन खाद्य अधिकारियों ने पुलिस बुला ली थी। उसके बाद मामला शांत हुआ 

होटल संचालक ने खाद्य अधिकारियों से उनके आई कार्ड मांगे

भोपाल जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि, तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिलावटी वस्तुओं जांच और कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार दोपहर ढाई बजे परवलिया सड़क क्षेत्र में गए थे। ये अधिकारी यहां स्थित होटल महाकाल पहुंचे तो इसके संचालक और उसके कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने निरीक्षण करने आए अधिकारियों की पहचान भी पूछी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इन अधिकारियों ने अपने आईकार्ड भी भी दिखाए, लेकिन उन्होंने जांच नहीं करने दी। 

खाद्य अधिकारियों की टीम पिछले सप्ताह भी गई थी

सूत्रों का कहना है कि यहां मौजूद संचालक सहित अन्य लोगों ने इन अधिकारियों के साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार भी किया। इन लोगों का कहना था कि पिछले सप्ताह भी उनके यहां जांच करने अधिकारी आए थे। विवाद बढ़ने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने थाने से पुलिस बुला ली। पुलिस ने होटल संचालक को समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने तीनों खाद्य अधिकारियों से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!