BHOPAL NEWS - जानिए कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव कौन है और लोकसभा चुनाव का टिकट कैसे मिला

Bhopal Samachar

लंबे इंतजार के बाद भोपाल लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा के सामने कांग्रेस पार्टी कोई दमदार कैंडिडेट उतरेगी। भारतीय जनता पार्टी ने दिनांक 2 मार्च को अपना प्रत्याशी घोषित किया था और कांग्रेस पार्टी ने दिनांक 23 मार्च की रात को अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। 

भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव कौन है

श्री अरुण श्रीवास्तव भोपाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा पुराना और परिचित नाम है। सन 1980 में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव बन गए थे। 1989 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल में सचिव बन गए थे। 1996 में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक बने और सन 2000 में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष बनाए गए। वर्तमान में भोपाल ग्रामीण के जिला अध्यक्ष थे। लोकसभा का टिकट मिल गया है इसलिए यह बताने की जरूरत ही नहीं की श्री अरुण श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सर्वाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। 

कांग्रेस पार्टी ने श्री अरुण श्रीवास्तव को भोपाल लोकसभा का टिकट क्यों दिया

श्री अरुण श्रीवास्तव की प्रोफाइल देखने के बाद में कोई भी कह सकता है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की टीम में नियुक्त किया जाना चाहिए। उनके पास संगठन का अच्छा अनुभव है, और कांग्रेस के कुछ लोग बता रहे हैं कि वह व्यवहार कुशल व्यक्ति है। हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं उन्हें जानते हैं। पार्टी ने टिकट इसलिए दिया है क्योंकि वह श्रीवास्तव हैं। भोपाल लोकसभा सीट पर कायस्थ समाज के मतदाताओं की प्रभावी संख्या है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर से पहले भारतीय जनता पार्टी ने श्री आलोक संजर को प्रत्याशी घोषित किया था, और आश्चर्यजनक रूप से वह चुनाव जीत गए थे। तब कहा गया था कि, श्री आलोक संजर को कायस्थ होने का लाभ मिला है। इस बार कांग्रेस पार्टी यही फायदा उठाना चाहती है। 

सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय हैं

कांग्रेस प्रत्याशी श्री अरुण श्रीवास्तव की वेरीफाइड फेसबुक प्रोफाइल पर समाचार लिखे जाने तक केवल 55 फोटो थे। टिकट मिलने के 12 घंटे बाद भी बायो में कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष लिखा है। श्री अरुण श्रीवास्तव की अपनी कोई वेबसाइट अथवा ब्लॉग नहीं है। ट्विटर यानी X पर उनकी प्रोफाइल है या नहीं पता नहीं चल पा रहा है। पिछले 24 घंटे में किसी ने arun shrivastava को TAG नहीं किया है।

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!