GWALIOR NEWS - लोकसभा का टिकट मिलते ही समर्थकों ने हथियार लहराए, फायरिंग, मारपीट, एक घायल

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में, भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाहा के समर्थकों में जबरदस्त संघर्ष हो गया। भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर समर्थकों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। इस दौरान एक समर्थन में दूसरे समर्थन पर पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली भाजपा नेता के सीने के ऊपर लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

MP NEWS - चुनाव जीतने से पहले ही लोकसभा प्रत्याशी के समर्थकों ने हथियार लहराए 

बीजेपी ने शनिवार को जारी की अपनी पहली लिस्ट में पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को ग्वालियर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वे संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। वे कार्यालय में अंदर ही वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रहे थे। बाहर उनके समर्थक खड़े थे। इनमें सिरोल के रहने वाले रुस्तम सिंह गुर्जर और गिरगांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह गुर्जर भी शामिल थे। 

थोड़ी देर बाद भारत सिंह समर्थकों का अभिवादन स्वीकारने के बाद गाड़ी से चले गए। उनके जाते ही रुस्तम सिंह और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर में बहस हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में सड़क पर ही मारपीट हो शुरू हो गई। इसी बीच, रुस्तम गुर्जर ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली के छर्रे धर्मेंद्र सिंह के सीने पर दो जगह लगे हैं।

गोली चलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई

घटनास्थल से चंद कदम दूर पर जनकगंज थाना पुलिस की चौकी है। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां तैनात पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। यहां से रुस्तम सिंह गुर्जर को हिरासत में लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं, घायल धर्मेंद्र को जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

कुशवाहा जी का टिकट खतरे में 

इस घटना के बाद पूर्व मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाहा का टिकट खतरे में आ गया है। कहा जा रहा है कि चुनाव जीतने से पहले समर्थक सरेआम फायरिंग कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद पता नहीं क्या करेंगे। वैसे भी भाजपा प्रत्याशी की पहली मीटिंग में जिस प्रकार के समर्थकों का जमावड़ा लगा। यदि झंडे और चुनाव चिन्ह हटा दिया जाए तो कोई नहीं कह सकता कि यह भाजपा के कार्यकर्ता है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!