HOLI पर चंद्र ग्रहण - अमेरिका सहित 13 देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण

Bhopal Samachar

होली वाले दिन यानी 25 मार्च 2024 को अमेरिका, आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड एवं फ्रांस में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। ऐसे भारतीय पर्यटक जो दिनांक 25 मार्च को उपरोक्त 13 देश में से किसी एक देश में है, यह खबर उनके लिए भी महत्वपूर्ण है। उपरोक्त 13 देश में इस सदी का सबसे महत्वपूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यदि आप भारतीय ज्योतिष में विश्वास करते हैं तो, यह ग्रहण आपकी राशि को प्रभावित करेगा और इस अवसर पर आपको कुछ विशेष पूजा अनुष्ठान करने चाहिए। 

पूरे 100 साल बाद ऐसा चंद्र ग्रहण

पूरे 100 साल बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण आया है। भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो करीब 4 घंटे के आसपास तक रहेगा। होली और चंद्र ग्रहण दोनों ही एक दिन पड़ने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह बताया गया है। इसलिए चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्र का ग्रहण या नहीं मन पर लगने वाला ग्रहण माना जाता है। यही कारण है कि विद्वान ज्योतिषी चंद्र ग्रहण के अवसर पर सभी 12 राशियों के लिए, आपके भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार अनुसंधान करते हैं और आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभाव का पूर्वानुमान जारी करते हैं।

मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का असर

मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। कार्यों में सफलताएं मिलेगी। धन लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यापार में आपके सभी प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

वृषभ राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का असर

वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा परिणाम देगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको जिस भी काम को करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हे कुछ विशेष सतर्कता बरतनी होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। 

सिंह राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का असर

सिंह राशि के जातकों के लिए साल के पहले चंद्र ग्रहण और होली का संयोग से विशेष सुख की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में आपके लिए कुछ खास तरह का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यापार के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ भरपूर मिलेगा। 

धनु राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का असर

धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। भाग्य में वृद्धि होने से आपको हर एक काम में सफलताएं प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

मकर राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का असर

मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण सकारात्मकता लेकर आ रहा है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अचानक से कहीं से धनलाभ हो सकता है। 

चंद्र ग्रहण के उपाय 

होली पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा। ऐसे में इस दिन आप चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इस दिन ऊं सों सोमाय नम: के मंत्रों का जाप करते हुए चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में सुख-सुविधा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

दान का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रदेव से जुड़ी हुई चीजों का दान करना शुभ होता है। आप चंद्रग्रहण पर दूध, चावल और सफेद वास्तुओं का दानऔर जीवन में सुख-शांति की कामना कर सकते हैं।

होलिका दहन के उपाय

होलिका दहन पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। कार्यों में बाधाओं से मुक्ति, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और नौकरी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए होलिका दहन पर अपने सिर से 21 बार नारियल को उतारकर उसे होलिका की आग में डाल दें। इसके साथ होलिका के स्थान पर जल, पान, फूल, नारियल और सुपारी भेंट करें। 

धन में वृद्धि के लिए करें इन मंत्रों का जाप

जीवन से धन की कमी को दूर करने के लिए होली की रात ऊं नमो धनदाय और स्वाहा मंत्र का जाप करें। इससे कर्ज से निजात मिलेगी और धन में वृद्धि होगी।  

शिवजी की पूजा

इस बार सोमवार को होली और चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। ऐसे में सोमवार को शिवजी की उपासना करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!