HOLI REMEDIES - होलिका दहन के समय समस्या के अनुसार उपाय करें, तभी राहत मिलेगी

Bhopal Samachar

होली का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ज्यादातर लोग कलर्स के कारण इस त्यौहार के प्रति आकर्षित होते हैं परंतु यह मूल रूप से होलिका दहन का आयोजन है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु संकटग्रस्त भक्तों को संकट से मुक्ति दिलाते हैं। नकारात्मक ताकतों को नष्ट कर देते हैं। यही कारण है कि इस दिन होलिका दहन की विशेष पूजा की जाती है, लेकिन वैष्णव संप्रदाय के शास्त्रों के अनुसार समस्या के अनुसार उपाय करेंगे तभी राहत मिलेगी। यदि कॉमन प्रोसीजर करेंगे तो फिर सामान्य आशीर्वाद ही प्राप्त हो पाएगा। आईए जानते हैं कि किस समस्या के लिए क्या उपाय किया जाना चाहिए:- 

  • होलिका दहन की अग्नि में जो का आटा अर्पित करने से परिवार में गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है, जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
  • होलिका दहन की राख दूसरे दिन लाल कपड़े में बांधकर रखने से पैसा व्यर्थ के खर्च नहीं होता। 
  • आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम
  • दांपत्य जीवन में सुख व शांति के लिए होली की रात सफेद कपड़े में चने की दाल, मूंगा, चावल, गेहूं, काली उड़द, मसूर, तेल के ढेर पर, नवग्रह यंत्र स्थापित करने, केसर का तिलक कर घी का दीपक जला कर पूजन करें। 
  • शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन पान का पत्ता सुपारी और हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना परिचय घर आ जाएं धुलेटी के दिन भी यही करें लाभ मिलेगा।

  • बुरी नजर से बचने के लिए गाय के गोबर में कुश और अरसी मिलाकर उसका उपला बनाएं तथा उसे मुख्य दरवाजे पर लटका दें।
  • होलिका दहन की रात गोमती चक्र शिवलिंग पर चढ़ाने से धन में वृद्धि होती है।
  • आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम
  • उधार दिया धन वापस पाने के लिए होलिका दहन के स्थान पर अनार की लकड़ी से जिससे धन लेना हो उसका नाम लिखकर होलिका माता से धनवापसी की प्रार्थना करें नाम पर हरा गुलाल छिड़कने से लाभ मिलता है।

  • होलिका दहन के दिन सुबह स्‍नान करके साफ कपड़े पहन लें। 
  • मां लक्ष्‍मी के साथ भगवान विष्‍णु और राधा-कृष्‍ण की पूजा करें। 
  • आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम
  • शाम को परिवार का एक सदस्‍य एक नारियल लेकर पूरे परिवार के ऊपर से वार दे और उसे होलिका दहन की आग में डाल दें। 
  • यह उपाय पैसे आने के ढेरों रास्‍ते खोल देगा।

  • दान करने का बहुत महत्‍व है। खास मौकों पर दान करने से तो उसका कई गुना ज्‍यादा फायदा मिलता है। होलिका दहन का दिन भी ऐसा ही खास है। छोटी होली के दिन दान करने से धन की कमी दूर होती है। यह उपाय आर्थिक समस्‍याओं से छुटकारा दिलाता है।

  • यदि किसी आर्थिक संकट में फंस गए हैं या आर्थिक समस्‍याएं खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो होलिका दहन से पहले लकड़ी के ढेर की पूजा करके उसे मिठाई-फल का भोग लगाएं। इसके बाद होलिका दहन के समय गेहूं, मटर और चना को होलिका की आग में अर्पित कर दें। यह उपाय यदि घर की महिला करे तो मां लक्ष्‍मी खूब प्रसन्‍न होती हैं और जल्‍द ही सारे आर्थिक संकट खत्‍म हो जाते हैं। 

  • होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से उतारा शरीर का उबटन होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां भंग होती हैं।
  • ऑफिस घर दुकान की नजर उतार कर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है। 
  • नरसिंह स्त्रोत का पाठ करने से भय और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मिलती है। 
  • बीमार व्यक्ति के सोने वाले स्थान पर होलिका दहन की राख छिड़कने से लाभ मिलता है। 
  • सफलता की प्राप्ति के लिए होलिका दहन के स्थान पर नारियल पान और सुपारी भेंट करने से लाभ मिलता है। 

  • शनि की साढ़ेसाती से या शनि की महादशा से प्रभावित जन शनि के बीज मंत्र का जप करें तथा हनुमान जी की विधिवत पूजा करें। अपने वजन के बराबर अन्न दान करें। गरीब जनों में वस्त्र तथा भोजन बाटें। निर्धन जन के बच्चों में खिलौने तथा अबीर गुलाल बांटने से कभी धन की कमी नहीं आती तथा अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। 

  • होलिका दहन की रात्रि में कई तांत्रिक सिद्धियां भी प्राप्त की जा सकती हैं बंगलामुखी अनुष्ठान भी किया जा सकता है। 
  • आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम
  • होलिका दहन की रात्रि में श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए। 
  • संकट से परेशान लोग रात्रि के समय सुंदरकांड का पाठ करें। 
🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। ज्योतिष एवं धार्मिक तीज त्यौहार से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में religious पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!