MP-CG NEWS-18 मेगा ओपिनियन पोल में डॉ मोहन यादव टॉपर, 67% वोट मिले

Bhopal Samachar
डॉ मोहन यादव की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार किसी ने जनता से पूछा कि, मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ मोहन यादव कैसे लगे और डॉक्टर यादव के समर्थकों के लिए गुड न्यूज़ है कि, 67% लोगों ने डॉ मोहन यादव के कामकाज को पसंद किया। बड़ी बात यह है कि इनमें से 5% लोग ऐसे थे जो भारतीय जनता पार्टी को पसंद नहीं करते। 

न्यूज़ 18 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ का मेगा ओपिनियन पोल

न्यूज़ 18 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में मेगा ओपिनियन पोल का आयोजन किया। 1 लाख से ज्यादा लोगों से सवाल जवाब किए गए। मध्य प्रदेश के नागरिकों से यह जानने का प्रयास भी किया गया कि, विधानसभा चुनाव के बाद जो सरकार बनी है वह कैसा काम कर रही है और क्या सरकार के कामकाज के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में वोट मिल पाएंगे। दूसरा यह भी जानने का प्रयास किया कि क्या डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला सही था। लोग डॉक्टर मोहन यादव के कामकाज से संतुष्ट हैं या नहीं। 

मोहन यादव और उनकी सरकार के बारे में जनता की राय

बातचीत के दौरान 62% लोगों ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार अच्छा काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि, यह सरकार घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। जनता की समस्याओं को दूर करेगी। किसी दौरान एक अन्य प्रश्न के जवाब में 67% लोगों ने कहा कि डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला सही है। एक मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ मोहन यादव अच्छा काम कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वह मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास नहीं तोड़ेंगे। इस सर्वे का एक अर्थ और निकलता है कि, नई सरकार के 60 दिन पूरे हो जाने के बाद, जनता को अपने जनादेश पर कोई पछतावा नहीं है। पब्लिक का मानना है कि उन्होंने जो वोट दिया वह सही था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!