MP NEWS - मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में मजदूरी की दर 5 गुना बढ़ाई, ई-स्कूटर के लिए 40000

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश में मजदूरी की दर में वृद्धि की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल से मध्य प्रदेश में मजदूरी की दर में वृद्धि नहीं की गई थी। मुख्यमंत्री ने मजदूरों की मजदूरी दर में लगभग 5 गुना की वृद्धि की है। 

मध्य प्रदेश में मजदूरों की नवीन मजदूरी दर

  • खेतिहर मजदूर 1396 से 9160 मासिक
  • अकुशल श्रमिक 1625 से 11450 मासिक
  • अर्ध कुशल श्रमिक 1764 से 12446 मासिक
  • मजदूरों की दिव्यांगता एवं मृत्यु के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि बढ़कर ₹4 लाख होगी।
  • श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • पार्ट टाइम मजदूरी करने वालों को संबल योजना से जोड़ा जाएगा। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });