MP NEWS - 5800 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को जीतू पटवारी का नेतृत्व नामंजूर, भाजपा में शामिल

Bhopal Samachar

सन 2018 तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के धमाकेदार युवा नेता श्री जीतू पटवारी का बुरा समय खत्म नहीं हुआ है। पहले कमलनाथ ने उन्हें लूप लाइन में डाला। फिर विधानसभा चुनाव हार गए। जब से प्रदेश अध्यक्ष बने तब से लेकर अब तक 5800 से ज्यादा कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। स्पष्ट है कि उन्हें श्री जीतू पटवारी का नेतृत्व मंजूर नहीं है, और अब हाई कमान से भी किसी प्रकार की उम्मीद नहीं रह गई है। भारतीय जनता पार्टी मीडिया डिपार्टमेंट के चीफ श्री आशीष अग्रवाल ने पूरी लिस्ट उपलब्ध कराई है जिसमें श्री जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से लेकर अब तक भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के नाम है।

पढ़िए कुछ प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के नाम, जो अब भाजपा में है

  1. श्री सुरेश पचौरी-पूर्व केन्द्रीय मंत्री
  2. श्री जगतप्रकाश अन्नू-जबलपुर महापौर
  3. श्री शंशाक शेखर सिंह-पूर्व महाविधिवक्ता व कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख
  4. श्री राकेश कटारे-विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
  5. श्री रूदेश परस्ते-डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष
  6. श्री सुखराज सिंह-पूर्व एडीजी, पूर्व सूचना आयुक्त
  7. श्री गजेन्द्र सिंह राजूखेडी-पूर्व सांसद
  8. श्री संजय शुक्ला-पूर्व विधायक
  9. श्री विशाल पटेल-पूर्व विधायक
  10. श्री अर्जुन पलिया-पूर्व विधायक
  11. श्री दिनेश अहिरवार-पूर्व विधायक टीकमगढ़
  12. श्री हर्षित गुरू- युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश महासचिव
  13. श्रीमती रजनी बालपाण्डे- पार्ढूना कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष
  14. श्रीमती अमिता बागरी-गुन्नौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी
  15. श्रीमती ममता सिंह सेंगर-महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव
  16. श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर-कांग्रेस के बडवानी जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक
  17. श्री ओपी द्विवेदी- सेवानिवृत्त एसडीओ
  18. श्री कमलापत आर्य-पूर्व विधायक
  19. श्रीमती मंजू कटारे-दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष
  20. श्री नारायण सिंह मीणा-सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश
  21. श्री योगेन्द्र सिंह जौदान बंटी बना-शाजापुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष
  22. श्रीमती सारिका उपाध्याय-एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष
  23. श्री अजय सिंह यादव- पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष
  24. श्रीमती बाईसाहब यादव- पूर्व विधायक की पत्नि 
  25. सुश्री एकता ठाकुर-सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी
  26. श्री अजय सिंह यादव-कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवक्ता
  27. डॉ. वनिता श्रीवास्तव-वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई
  28. श्री वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला-पूर्व जिलाध्यक्ष डिंडौरी कांग्रेस 
  29. श्रीमती अर्चना सिंह -सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष
  30. श्री हटेसिंह पटेल- आंजना समाज के प्रदेश अध्यक्ष, युवक कांग्रेस उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष
  31. श्री सत्यपाल सिंह पटेल-गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी
  32. अलग-अलग जिलों के 1 दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष
  33. साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
 

कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री कमलापत आर्य दिनांक 04.01.2024 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री कमलापत आर्य को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अगव्राल उपस्थित थे।

निवाड़ी, सेवानिवृत्त एसडीओ -24 सदस्य - सदस्य (दिनांक 25.01.2024) 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस, सपा, बसपा के नेतागण एवं सेवानिवृत्त एसडीओ श्री ओ.पी. द्विवेदी सहित कांग्रेस के 12, सपा के 11 एवं बसपा के 1 सरपंच ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पन्ना-21 सदस्य (दिनांक 03.02.2024) 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निवास पर शनिवार को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पन्ना जिले के शाहनगर मंडल के 21 जनपद सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 

अशोकनगर -4 सदस्य (दिनांक 03.02.2024) 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता श्री अजय सिंह यादव, उनकी माता श्रीमती बाई साहब यादव, जबलपुर जिले के सीहोरा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी रही सुश्री एकता ठाकुर और कटनी के कांग्रेस नेता श्री सुजीत द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 

टीकमगढ़ -2 सदस्य (दिनांक 04.02.2024) 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पार्टी की रीति नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता श्री अजय सिंह यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 

जबलपुर, डिंडौरी-25 सदस्य (दिनांक 07.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, श्रीमती संपतिया उईके के समक्ष जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्न’ू, डिण्डौरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, डिंडौरी के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, डिंडौरी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूदेश परस्ते, जबलपुर नगर निगम पार्षद डिंपल रिकूं डांग, डिंडौरी नगर परिषद पार्षद श्री रजनीश राय, श्री रितेश जैन, श्री राजेश पाराशर, श्रीमती रूपाली जैन, डिंडौरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष करंजिया श्रीमती गीता पट्टा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मीना हिरौंदे, जनपद पंचायत कंरजिया जनपद सदस्य श्रीमती शिवकुमारी नेताम, अमरपुर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मालती तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य श्री गोकुल सिंह वाटिया, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री रोशन पन्द्राम, करंजिया ब्लॉक प्रभारी श्री मनोज श्रीवास, समनापुर ब्लॉक प्रभारी श्री संजय अहिरवार, कांग्रेस के सदस्य श्री इशु गवले, समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र ब्यौहार, श्री जयकुमार हिरौदे, श्री सुखसेन नेताम शामिल हैं।

भोपाल-पूर्व महाधिवक्ता श्री शशांक शेखर 01 सदस्य (दिनांक 08.02.2024)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता श्री शशांक शेखर सिंह ने भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन के राष्ट्र हितैषी विचारों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विदिशा, टीकमगढ -18 सदस्य (दिनांक 12.02.2024) 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं वरिष्ठ नेता व विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष विदिशा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राकेश कटारे, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक श्री दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष श्री कैलाश द्विवेदी, गौरिहार जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसी अनुरागी, श्री आशीष द्विवेदी एवं श्री अनिल दीक्षित सहित आधा दर्जन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

उज्जैन- 8 से अधिक सदस्य (दिनांक 12.02.2024) 

डॉ. मोहन यादव के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर उज्जैन के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष अखिल भारतीय आंजना समाज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और उज्जैन जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री हटेसिंह पटेल, उमरिया पंचायत के सरपंच श्री त्रिभुवन त्रिवेदी, हमीरखेड़ी उज्जैन के सरपंच श्री सिंगाराम, उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल, डॉ अजयसिंह भदौरिया, श्री अमित जैन, ब्लाक अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पाटीदार के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 

टीकमगढ़, विदिशा - 11 सदस्य (दिनांक 12.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष विदिशा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राकेश कटारे एवं टीकमगढ़ के पूर्व विधायक श्री दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष श्री कैलाश द्विवेदी, गौरिहार जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसी अनुरागी एवं गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी श्री सत्यसिंह पटेल सहित आधा दर्जन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गंजबासौदा, सीधी - 04 सदस्य (दिनांक 14.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, सीधी जिले से कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना मिश्रा, जिला महामंत्री श्री रोहित मिश्रा एवं को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश पांडे सहित कांग्रेस के नेता एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गंजबासौदा, इंदौर - 03 से अधिक सदस्य (दिनांक 14.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस की गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, इंदौर से एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका उपाध्याय सहित गंजबासौदा के जनपद सदस्य, सरपंच एवं पूर्व सरपंचों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी, विदिशा जिला अध्यक्ष श्री राकेश जादौन एवं श्री प्रयागराज रघुवंशी उपस्थित रहे।

नर्मदापुरम 1500 से अधिक (दिनांक 14.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री हर्षित गुरु, कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री राकेश रघुवंशी, कांग्रेस नेत्री श्रीमती रश्मी पाण्डे, पार्षद श्रीमती अनुजा गुरू, श्रीमती रश्मी मिश्रा, श्रीमती दीक्षा सोनी, पार्षद श्री विशाल शंकुल, पार्षद श्री गौरव पालिवाल, पार्षद श्री शकिल खान, श्री दिलीप नामदेव, श्री संजय शंकुल एवं श्री राजा तिवारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी एवं सुश्री राजो मालवीय उपस्थित रहीं। 

बड़वानी-छिंदवाड़ा 100 से अधिक (दिनांक 14.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर दरबार व जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और छिंदवाडा जिले के साहू समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नर्मदापुरम- 5 सदस्य (दिनांक 15.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर नर्मदापुरम जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल सहित कांग्रेस नेता श्री सुधीर पटेल, श्री मनीष गौर, श्री अभिषेक गौर एवं श्री शुभम गौर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

दमोह- 5 सदस्य (दिनांक 20.02.2024)

भाजपा की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर दमोह की जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मंजू कटारे, उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र कटारे, जनपद पंचायत बटियागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती रामरानी कुशवाह, बटियागढ़ उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी राजपूत, विभिन्न जनपद पंचायत सदस्यों में श्री कमल मिश्रा, श्रीमती अवध रानी, श्री कुंदन, केशवेंद्र सिंह, श्रीमती बैजांती बाई, श्रीमती एकता राय, युवा नेता महेंद्र राय, बटियागढ पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कैलाश सिंह लोधी, सरपचों में श्री नरेंद्र कटारे, श्रीमती निधि पटेल, श्री परमानंद चढार, श्री सत्यभन सिंह, श्रीमती लक्ष्मीरानी एवं श्री गोकुल सिंह सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया।

भोपाल - 15 सदस्य (दिनांक 20.02.2024) सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)  

सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)  नारायण सिंह मीणा सहित अधिवक्ता धनंजय पांडेय,अचल बिहारी दुबे,आत्माराम जाटव, राजकुमार पांडेय,, आकाश जाटव,दुर्वेश द्विवेदी,राहुल कुशवाह,सुनील कुमार,ि वनोद मिश्रा,कु अंजू गोस्वामी, संतोष अग्रवाल,,सुनील नेमा,अक्षय केमकुरिया,मकरंद श्रीवास्तव, रोहन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं को भाजपा कि सदस्यता दिलाई गई।

सिंगरौली- 1 सदस्य (दिनांक 21.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सिंगरौली के कांग्रेस नेता एवं नगर परिषद बरगवां वार्ड क्रमांक 15 के निर्दलीय पार्षद के पति श्री संजीव सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी एवं पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा उपस्थित रहे।

1 सदस्य (दिनांक 22.02.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को समाज सेविका श्रीमती चित्रा सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शाजापुर - (दिनांक 27.02.2024) 2500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री इंदरसिंह परमार के समक्ष कांग्रेस के शाजापुर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह जादौन बंटी बना, आगर नगरपालिका अध्यक्ष श्री निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री चंदरसिंह मेवाड़ा, शाजापुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री श्री विजेन्द्र पाटीदार सहित जिले के 2500 कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों, एवं पूर्व सरपंचों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

भोपाल-2 सदस्य (दिनांक 03.03.2024) पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, राज्य सूचना आयुक्त एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित श्री सुखराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। 

पांर्ढुर्ना-2 सदस्य (दिनांक 03.03.2024) 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बी-16 चार ईमली स्थित निवास में पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक मानेकर ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाल्ले उपस्थित रही।

पन्ना -1 सदस्य (दिनांक 03.03.2024) 

भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष रविवार को पन्ना के यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया उपस्थित रहे।

पन्ना - (दिनांक 04.03.2024) 

भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पन्ना जिले के कांग्रेस आईएनसीआर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री सावन सिंह सहित पवई के पांच सरपंचों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के पन्ना जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राम अवतार बब्लू पाठक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया उपस्थित रहे।

छिंदवाड़ा- (दिनांक 05.03.2024)

प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष उनके भोपाल निवास पर मंगलवार को छिंदवाड़ा नगर निगम के कांग्रेस 7 पार्षद सहित युवा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री विजयवर्गीय ने सभी पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी उपस्थित थे। 

श्रीमती ममता सिंह सेंगर एवं उनकी टीम दिनांक 06.03.2024

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी के समक्ष प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती ममता सिंह सेंगर सहित कई अन्य नेत्रियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नारी शक्ति के प्रति सम्मान व उनके उत्थान के लिए चलाई जा रही नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा भी उपस्थित रहीं।

गुनौर- (दिनांक 06.03.2024)

भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को गुनौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती अमिता बागरी, कांग्रेस जिला महासचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री दीपेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्री गोविंद सिह सोंलकी, करणी सेना जिला उपाध्यक्ष श्री बसंतप्रताप सिंह एवं श्री प्रशांत भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

पन्ना- (दिनांक 08.03.2024)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के लवकुश वाटिका में पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता दिनांक 09.03.2024

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद श्री गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक श्री संजय शुक्ला, श्री विशाल पटेल, श्री अर्जुन पलिया, 1998 में कांग्रेस के जबलपुर लोकसभा उम्मीदवार श्री आलोक चंसोरिया, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल श्री कैलाश मिश्रा, एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सतपाल पलिया, पूर्व महासचिव एमपीसीसी श्री योगेश शर्मा, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा, गाडरवाड़ा के जनपद सदस्यत श्री दिनेश ढिमोले, कांग्रेस के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुभाष यादव एवं सीहोर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा सहित कांग्रेस के श्री आदित्य पलिया, श्री बनेसिंह जामरा एवं श्री राजेश आगल ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल भी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!