कर्मचारियों की काल्पनिक वेतन वृद्धि के लिए कलेक्टर से प्रमुख सचिव तक सभी अधिकृत - MP NEWS

Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा कलेक्टर से लेकर डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव तक सभी को कर्मचारियों की काल्पनिक वेतन वृद्धि के लिए अधिकृत कर दिया है। यह आदेश उन कर्मचारियों के मामले में है जिनका रिटायरमेंट 30 जून अथवा 31 दिसंबर को हुआ है और हाई कोर्ट द्वारा उन्हें 1 जुलाई अथवा 1 जनवरी को मिलने वाले सैलेरी इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश दिया गया है। 

केवल हाई कोर्ट से आर्डर लाने वालों को काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा

सेकंड कर्मचारियों की ओर से इस प्रकार के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में उनका पक्ष रखने वाले अधिवक्ता श्री अमित चतुर्वेदी ने बताया कि, रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में इंक्रीमेंट के लाभ प्राप्ति हेतु, कोर्ट केस दायर किए गए थे। हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा याचिकाकर्ता पेंशनर्स के पक्ष में आदेश जारी कर, जुलाई में देय वेतन वृद्धि देने के आदेश जारी किए गए थे। कोर्ट ऑर्डर के पालन में दिनांक 15/03/24 को मध्यप्रदेश शासन वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए निर्णय लिया है कि जिन रिटायर्ड कर्मचारियों के संदर्भ में उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी किए गए हैं, उन्हे ही जुलाई में ड्यू वेतन वृद्धि का लाभ दिया जावे। कोर्ट आदेश केवल याचिका दायर करने वाले, पेंशनर्स पर ही लागू है। 

हाई कोर्ट से राहत पाने वाले कर्मचारियों की एक लिस्ट

श्री घनश्याम सिंह राठौर, सेवा निवृत उप निरीक्षक, मध्य प्रदेश पुलिस, गुना (रिटायर्ड 30/06/2015),  श्रीमती पुष्पा चौरसिया, रिटायर्ड सहायक शिक्षक, श्री बेनी प्रसाद जांघेला, रिटायर्ड हेड मास्टर, जनजातीय कार्य विभाग, जिला छिंदवाड़ा,  श्री रामदास साहू(रिटायर्ड सहायक ग्रेड दो) रेवेन्यू डिपार्टमेंट, जिला नर्मदापुरम, बशीर मोहम्मद रिटायर्ड सहायक ग्रेड दो, किसान कल्याण एवम कृषि विकास, जिला सागर, श्री नरेंद्र कुमार सैनी, रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, किसान कल्याण एवम कृषि विकास, जिला सागर। सभी कर्मचारी क्रमशः वर्ष 2015 से 2023 के बीच रिटायर्ड हुए हैं।

श्री डॉक्टर कवल जीत सिंह बजाज, रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर छिंदवाड़ा,  श्री अभय कुमार सिंह बैंस,  रिटायर्ड सहायक शिक्षक,  श्री आनंदी लाल कोरी, रिटायर्ड सहायक शिक्षक जिला सागर,  वृंदावन बिहारी रिटायर्ड सहायक शिक्षक जिला टीकमगढ़,  चंद्र भान सिंह घोष, रिटायर्ड सहायक शिक्षक जिला टीकमगढ़,  रामायण प्रसाद तिवारी, शिक्षक जिला सतना, प्रदीप उपाध्याय, रिटायर्ड सहायक शिक्षक जिला खंडवा,  सुरेंद्र कुमार महोबिया, रिटायर्ड हेड मास्टर जिला सागर,  प्रदीप कुमार जैन, रिटायर्ड विकास खंड शिक्षा अधिकारी, जिला छिंदवाड़ा, क्रमशः 30 जून को वर्ष 15 से लेकर 23 के बीच रिटायर हुए हैं। 

श्री मान सिंह शाक्य, रिटायर्ड सहायक शिक्षक (रिटायरमेंट डेट 30/06/2009)जिला झाबुआ (जनजातीय कार्य विभाग) ,  समरथ सिंह धाकड़,  रिटायर्ड शिक्षक (स्कूल शिक्षा ) जिला गुना, श्री राजकुमार शिवहरे  , रिटायर्ड लेब टेक्नीशियन,  श्री ओमप्रकाश अवस्थी, रिटायर्ड ड्रेसर ग्रेड वर्ग एक,  स्वास्थ्य विभाग, जिला कटनी,  श्री  नन्द लाल सिंगार , जूनियर रिटायर्ड( कार्यालय उपायुक्त आदिवासी विकास, इंदौर संभाग) जिला इंदौर।

श्री रामसेवक गोस्वामी, सहायक ग्रेड तीन, retirement  30/06/ 2010   (कृषि विभाग) छतरपुर,  महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, शिक्षक रिटायर्ड, जिला सीधी,  श्रीमती कृष्णा जोशी ,रिटायर्ड सहायक शिक्षक, जिला नर्मदापुरम, सुशील कुमार दुबे , रिटायर्ड सुपरवाइजर , स्वास्थ्य विभाग, जिला जबलपुर,  डॉक्टर अशोक तिवारी, रिटायर्ड आयुर्वेद अधिकारी, आयुष विभाग रीवा, तिलक चंद बिनाके, रिटायर्ड शिक्षक, जिला बालाघाट, श्री अर्जुन कुमार वनखड़े, रिटायर्ड सहायक वर्ग 2 उच्च शिक्षा  विभाग, शासकीय कॉलेज, सारणी जिला बैतूल ।

श्री  तरुवर सिंह लोधी,  रिटायर्ड ग्रामीण कृषि  विस्तार अधिकारी (वर्ष 2022) जिला दमोह, अरविंद कुमार पाठक(रिटायर्ड सहायक शिक्षक) जिला जबलपुर ,  रमेश चंद्र मवार रिटायर्ड सहायक ग्रेड तीन, जिला रतलाम( उच्च शिक्षा विभाग) राधेश्याम पांचाल रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन, रतलाम(उच्च शिक्षा विभाग)  अशोक कुमार सक्सेना रिटायर्ड  टेक्नीशियन हैंड पम्प, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पन्ना,  श्रीराम सोनी, रिटायर्ड फारेस्ट गार्ड, जिला नर्मदापुरम, संतोष कुमार देवकर,  रिटायर्ड उच्च श्रेणी शिक्षक (जनजातीय कार्य विभाग) जिला बुरहानपुर  

 श्रीगोविंद राव मडके,  रिटायर्ड हेड मास्टर(छिंदवाड़ा) टेकचंद ठाकरे, रिटायर्ड सहायक शिक्षक,  (छिंदवाड़ा) सोमकुवर,  रिटायर्ड हेड मास्टर , (छिंदवाड़ा )रामकृष्ण धुर्वे रिटायर्ड सहायक शिक्षक (छिंदवाड़ा )महादेव जेवर,  रिटायर्ड उच्च श्रेणी शिक्षक(छिंदवाड़ा)काश्या इवनाती, रिटायर्ड सहायक शिक्षक( छिंदवाड़ा) हुकुम चंद चढ़ार,  रिटायर्ड उच्च श्रेणी शिक्षक(सागर )राजकुमार चढ़ार, रिटायर्ड हेड मास्टर, प्राइमरी स्कूल(सागर) पहार सिंह ठाकुर, रिटायर्ड सहायक शिक्षक(सागर)शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, रिटायर्ड हेड मास्टर(सागर ) स्कूल शिक्षा विभाग,  कैलाश सिंह सोलंकी,  रिटायर्ड सहायक शिक्षक,  जनजातीय कार्य विभाग(कटनी), रघुनंदन प्रसाद शर्मा, रिटायर्ड रेवेन्यू इंस्पेक्टर (नगरीय प्रशासन एवम विकास सांची,  जिला रायसेन) 

 श्री राजेंद्र कुमार गंगेले , सहायक अभियंता, 30 जून 2023 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला छतरपुर से रिटायर्ड, श्री कामता प्रसाद गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद छतरपुर, के पद जिला छतरपुर से रिटायर, श्रीमती मिल्कन चौधरी, आदिवासी विकास जिला बालाघाट से प्राचार्य के पद से 30 जून  2013 को रिटायर्ड, श्री प्रमोद कुमार पयासी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला कटनी से 30 जून 2023 को रिटायर, श्री उमाशंकर गुप्ता शिक्षक जिला छिंदवाड़ा, दिनांक 30 जून 2020  को रिटायर, श्री गजेन्द्र कुमार बक्शी, शिक्षक 30 जून को रिटायर्ड हैं।

सभी याचिकाकर्ता रिटायर्ड पेंशनर 30 जून को वर्ष 2009 से लेकर 2023 के बीच  रिटायर हुए हैं। 

वित्त विभाग का सर्कुलर - काल्पनिक वेतन वृद्धि, दिनांक 15 मार्च 2024




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!