MP NEWS - मध्य प्रदेश के मोहन और शिवराज भाजपा का घोषणा पत्र बनाएंगे, अभी मौका है, मुद्दे बताइए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में इसी घोषणा पत्र का पालन किया जाएगा। यह बिल्कुल सही मौका है जब, उपरोक्त दोनों नेताओं को जनता के मुद्दे बताए जाने चाहिए। ताकि उन्हें भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल करवाया जा सके। 

भाजपा की घोषणा पत्र समिति में मध्य प्रदेश से केवल दो नाम

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है। समिति के अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह और संयोजक श्रीमती निर्मला सीतारमण को बनाया गया है। श्री पीयूष गोयल सह संयोजक हैं। इस समिति में मध्य प्रदेश से केवल दो नेताओं के नाम है। डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश और श्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश। 

छिंदवाड़ा से कमलनाथ की विदाई की तैयारी 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कमलनाथ की विदाई की तैयारी चल रही है। 2019 के चुनाव में गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर कुछ ऐसे ही हालात थे। हालांकि वहां पर शोर शराबा नहीं हो रहा था परंतु यहां काफी कुछ खुलेआम चल रहा है। श्री दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता को बुलाया है। एक भव्य कार्यक्रम करने की यू योजना बनाई गई है। श्री दीपक सक्सेना को छिंदवाड़ा में कमलनाथ का हनुमान कहा जाता था। पिछले दिनों उन्होंने कमलनाथ से इस्तीफा दे दिया था। अब कंफर्म खबर है कि उस बड़े कार्यक्रम में श्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल होंगे।

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!