MP NEWS - राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन स्थान पर पदस्थ कर दिया है।

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

श्री जितेंद्र सिंह चौहान आरआर 2006 को वर्तमान पदस्थापना,क्षेत्रीय उपयुक्त, भू-अभिलेख इंदौर से नवीन रूप से प्रतिस्थापित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, झाबुआ के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर जिला सिवनी से अपर कलेक्टर जिला अनूपपुर। 
आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम, मध्य प्रदेश का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल।
श्रीमती सुनीता खंडायत आर आर 2008 अपर कलेक्टर, जिला सिवनी को नवीन रूप से पद स्थापित कर, अपर कलेक्टर जिला अनूपपुर के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।
श्री हरि बल्लभ शर्मा पी 2011 को वर्तमान पद स्थापना, संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय ग्वालियर से नवीन रूप से पदस्थापित कर अपर कलेक्टर जिला निवाड़ी के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।

श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव पी 2013 को वर्तमान पदस्थापना संयुक्त आयुक्त, कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त,भोपाल से नवीन रूप से पदस्थापित कर अपर कलेक्टर जिला बैतूल के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।

श्री लक्ष्मीकांत पांडे पी 2014 को वर्तमान पद स्थापना, संयुक्त कलेक्टर, जिला ग्वालियर से नवीन रूप से पदस्थापित कर अपर कलेक्टर, जिला भिंड के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है।
आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम, मध्य प्रदेश का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल।
श्री दयाकिशन शर्मा पी 2014 को वर्तमान पद स्थापना सामान्य प्रशासन विभाग, पूल से नवीन रूप से पदस्थापित कर आयुक्त नगर पालिका निगम, सिंगरौली के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विभागीय आदेश दिनांक 9 मार्च 2024 द्वारा अवर सचिव मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पद पर किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए, यह नवीन पद स्थापना की गई है। 

श्री अरविंद कुमार सिंह पी 2014 को वर्तमान पद स्थापना संयुक्त कलेक्टर जिला मंडला को, विभागीय आदेश दिनांक 14 मार्च 2024 द्वारा अपर, कलेक्टर जिला अनूपपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए,यथावत ही रखा गया है।

उपरोक्त अधिकारियों को राज्य शासन स्तर से एक पक्षीय कार्य मुक्त किया जाता है, संबंधित अधिकारी पद ग्रहण कालअवधि का लाभ लिए बिना तत्काल नवीन पद स्थापना स्थल पर कार्य ग्रहण करना कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेश अनुसार विवेक कुमार रघुवंशी उप सचिव कार्मिक मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!