MPESB NEWS - वन विभाग जेल विभाग संयुक्त भर्ती परीक्षा, रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh employees selection board Bhopal द्वारा वन विभाग एवं जेल विभाग के विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इसमें पोस्ट टेबल को अपडेट किया गया है। यानी रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हुआ है। उम्मीदवार अधिकृत वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं या फिर इस समाचार में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

MP government forest and Jail Department combined recruitment test

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि हाई कोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परीक्षा का रिजल्ट दो भागों में विभाजित किया जाएगा। पहला भाग 87% और दूसरा भाग 13% होगा। 87% वाले मुख्य भाग में नियुक्ति की प्रक्रिया रिजल्ट के तत्काल बात शुरू कर दी जाएगी लेकिन 13% दूसरा भाग, न्यायालय के निर्णय तक HOLD रहेगा। 

MP forest and Jail Department combined recruitment test corrigendum direct link download

कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के द्वारा जारी शुद्धि पत्र के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड शुद्धि पत्र डिस्प्ले हो जाएगा। टोटल 14 पेज की पीडीएफ फाइल है। सिंगल क्लिक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!