PASTA BISTRO BHOPAL के पास्ता में कॉकरोच मिला लाइसेंस सस्पेंड - NEWS TODAY

Bhopal Samachar

Pasta Bistro, Maharana Pratap Nagar, Bhopal के खिलाफ फूड डिपार्टमेंट का एक्शन देखने को मिला है। जानकारी मिली है कि डिपार्टमेंट ने पास्ता बिस्त्रो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह क्रिया एक महिला उपभोक्ता की शिकायत पर लिया गया। 

श्री शांतनु त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एमपी नगर स्थित डीबी सिटी मॉल में संचालित पास्ता बिस्ट्रो में उनकी पत्नी ने पास्ता आर्डर किया था। जब उन्होंने खाने के लिए पास्ता दिया तो वह जला हुआ था। पास्ता की प्लेट में एक मरा हुआ कॉकरोच भी था जो पास्ता के साथ पक गया था। जब रेस्टोरेंट स्टाफ को कॉकरोच दिखाया और पास्ता बदलने के लिए कहा तो उन्होंने विवाद किया और पास्ता बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर जब एक टीम प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के लिए गई तो रसोई घर में बहुत सारे कॉकरोच मिले। महिला उपभोक्ता के साथ विवाद की भी पुष्टि हुई। इसके कारण पास्ता बिस्ट्रो का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

इस मामले में दूसरा पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु PASTA BISTRO BHOPAL की कोई अधिकृत वेबसाइट नहीं मिली। गूगल बिजनेस पर प्रोफाइल तो थी परंतु कोई कांटेक्ट नंबर नहीं था। जस्ट डायल पर जो नंबर मिला उसे पर रिंग गई परंतु किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। भोपाल के अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं। वहां पर BHOPAL की डायरेक्ट लिंक है। क्लिक करने पर भोपाल समाचार की क्रांतिकारी ओपन हो जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!