कुबेरेश्वर धाम के लिए भोपाल-इंदौर हाईवे पर 100 करोड़ का स्पेशल फ्लाईओवर - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर को कनेक्ट करने वाली भोपाल इंदौर हाईवे रोड को 8 लेन करने की तैयारी है। इसके साथ ही पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के लिए 100 करोड रुपए मूल्य का स्पेशल फ्लाईओवर डिजाइन किया गया है। 

यदि कोई फ्लाइओवर पर चढ़ गया तो कुबेरेश्वर धाम पर ही उतरेगा

यह भोपाल इंदौर हाईवे का सबसे बड़ा फ्लाईओवर होगा। इसकी लंबाई 1 किलोमीटर होगी। जिसमें सिर्फ पिलर्स पर लंबाई एक किमी होगी। फिर इसके दोनों तरफ 300-300 मीटर का ढलान होगा। साथ ही एक-एक किमी की सर्विस लेन भी दोनों तरफ बनेगी। बाकी के दोनों फ्लाइओवर कोलू खेड़ी वाला 400 मीटर लंबा और खजूरी सड़क का 800 मीटर लंबा होगा। कुबेरेश्वर धाम वाले फ्लाइओवर को विशेष महत्व देकर ऐसा डिजाइन तैयार किया गया है कि पं. मिश्रा की कथा में जाने वाले वाहन भोपाल-देवास मुख्यमार्ग पर नहीं होंगे। वे सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट हो जाएंगे। यदि कोई फ्लाइओवर पर चढ़ गया तो दूसरी तरफ जाकर ही उतरेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि हर कथा में 10 लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं। फरवरी 2023 में ही 7 दिन की कथा में 20 लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे।

35.51 करोड़ प्रति किलोमीटर खर्च किया जाएगा

कुबेरेश्वर धाम के साथ ही भोपाल-देवास के 141 किमी मार्ग को फ्री-वे किया जाएगा। इस पर 30 व्हीकुलर अंडर पास भी बनेंगे। अमलाहा (3.60 किमी) और कोठरी (5.70 किमी) पर मौजूदा रोड के अलावा बायपास बनेगा। सड़क विकास निगम ने इसका प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मौजूदा प्रस्ताव में हर किमी को छह लेन करने व सर्विस रोड पर 35.51 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आंकलन किया गया है कि 100 से 120 किमी की रफ्तार से गाड़ी चलती है तो भोपाल से देवास पहुंचने पर करीब ढाई घंटे लगते हैं। यह समय घटकर दो घंटे हो जाएगा।

20 साल के ट्रैफिक का ध्यान

अनुमान है कि अगले 20 साल में भोपाल-देवास रोड पर ट्रैफिक 5-6% की दर से बढ़ेगा। इसीलिए अभी से मौजूदा फोर लेन मार्ग को 8-लेन करने पर विचार होगा। इसे बीओटी पर बनाने पर विचार है।

52 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी

  • 72 बस स्टॉप बनेंगे।
  • 4 बड़े पुल बनेंगे।
  • 27 छोटे पुल बनेंगे।

भोपाल इंदौर के बीच टोल टैक्स बढ़ जाएगा

मौजूदा फोर लेन भोपाल-देवास कॉरीडोर बीओटी पर 2033 तक के लिए दिया गया है। इसे 8-लेन बीओटी मॉडल पर बनाते हैं तो नए टोल प्लाजा बनेंगे। ऐसे में पुरानी एजेंसी के बारे में निर्णय करना होगा। रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन परीक्षण कर रहा है।

प्रपोजल 6-लेन का बाद में अपग्रेड करेंगे

सड़क विकास निगम ने अभी 6-लेन रोड का प्रारंभिक प्रस्ताव बनाया है। लेकिन, कोशिश की जा रही है कि इस प्रारंभिक प्रस्ताव को ही 8-लेन में अपग्रेड कर दिया जाए। आचार संहिता के बाद यह बदलाव हो सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि जमीन की उपलब्धता। छह लेन में 52.275 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करनी पड़ेगी। इसमें 4.50 हेक्टेयर फॉरेस्ट लैंड का डायवर्सन भी होगा। 8 लेन करते हैं तो और जमीन की जरूरत होगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!