BHOPAL NEWS - मध्य प्रदेश राज्य की सीमा में चलने वाली 12 ट्रेन निरस्त, चार रूट चेंज

Bhopal Samachar
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेलखण्ड पर गणेशगंज स्टेशन पर थर्ड रेल लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण यात्री गाडियों को निरस्त किया गया है एवं दिनाक 15.04.2024 को अपने प्रांरभिक स्टेशन प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा।  

निरस्त होने वाली गाड़ियॉं निम्नानुसार हैः-

  • 01885 बीना-दमोह पैसेजर दिनांक 14.04.2024 से 16.04.2024 तक निरस्त, 
  • 01886 दमोह-बीना पैसेजर 15.04.2024 से 17.04.2024 तक निरस्त, 
  • 06603 बीना-कटनी मुरवाड़ा मेमू दिनांक 14.04.2024 से 16.04.2024 तक निरस्त, 
  • 06604 कटनी मुरवाड़ा-बीना मेमू दिनांक 14.04.2024 से 16.04.2024 तक निरस्त, 
  • 11272 भोपाल- इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 14.04.2024 से 16.04.2024 तक निरस्त, 
  • 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 14.04.2024 से 16.04.2024 तक निरस्त, 
  • 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 14.04.2024 से 16.04.2024 तक निरस्त, 
  • 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2024 से 17.04.2024 तक निरस्त, 
  • 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 13.04.2024 से 15.04.2024 तक निरस्त, 
  • 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2024 से 17.04.2024 तक निरस्त, 
  • 11703 रीवा-डॉ0 अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस दिनांक 14.04.2024 को निरस्त,
  • 11704 डॉ0 अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2024 को निरस्त रहेंगी।  

मार्ग परिवर्तित होने वाली गाड़ियॉं निम्नानुसार हैः-

दिनांक 15.04.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस जो कि जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल होकर चलती है, उसे परिवर्तित मार्ग जबलपुर- इटारसी-भोपाल होकर चलाई जायेगी।

दिनांक 15.04.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होने वाली इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस जो कि भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा-जबलपुर होकर चलती है, उसे परिवर्तित मार्ग भोपाल-इटारसी-जबलपुर होकर चलाई जायेगी। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!