Business ideas - सिर्फ 5 लाख की पूंजी में डेढ़ लाख महीने की कमाई वाला VRGL

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस प्लान बताने जा रहे हैं जिसे सिर्फ 5 लाख रुपए की पूंजी से शुरू किया जा सकता है और महीने की कमाई कम से कम डेढ़ लाख रुपए हो जाएगी। यह तेजी से बढ़ता हुआ बिजनेस है और हजारों लोग इससे पैसा बना रहे हैं। इसके बावजूद काफी संभावनाएं बाकी हैं। 

world best business opportunity ideas for beginners

VIRTUAL REALITY GAMING LOUNGE पूरे भारत में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। यदि आप किसी बड़े शॉपिंग मॉल में गए हैं तो आपने देखा होगा। वहां पर एक गैमिंग जोन होता है। इसी के अंदर एक सेक्शन VR GAMING का होता है, जहां सबसे ज्यादा वेटिंग चल रही होती है। यदि आप इसके बारे में नहीं जानते तो कृपया किसी भी बड़े मॉल में जाकर इसका एक्सपीरिएंस लीजिए। अपन को मॉल में गेमिंग जोन नहीं खोलना बल्कि VIRTUAL REALITY GAMING LOUNGE शुरु करना है। 

VIRTUAL REALITY एक ऐसी दुनिया है, जिसमें जो भी व्यक्ति एक बार प्रवेश कर जाता है वो बार बार जाना चाहता है। इसमें आप GAMING LOUNGE की एक कुर्सी पर बैठकर हिमालय की चढ़ाई चढ़ सकते हैं। समुद्र के अंदर सुरंग में पर्यटन कर सकते हैं। आसमान में उड़ सकते हैं और किसी पुराने एतिहासिक युद्ध में शामिल होकर लड़ाई लड़ सकते हैं। 

VIRTUAL REALITY GAMING LOUNGE में कितनी पूंजी लगती है

  • 10-20 लोगों के लिए छोटा VR LOUNGE 5 लाख। 
  • 20-50 लोगों के लिए मिडिल लेवल VR LOUNGE 10 लाख। 
  • 50 से अधिक लोगों के लिए बड़ा VR LOUNGE 20 लाख। 

VR LOUNGE के लिए मशीन उपकरण

  • VR हेडसेट: 30,000-80,000 रुपये प्रति हेडसेट
  • कंट्रोलर: 10,000-20,000 रुपये प्रति कंट्रोलर
  • कंप्यूटर: 50,000-1 लाख रुपये प्रति कंप्यूटर
  • अन्य उपकरण (जैसे, राउटर, फर्नीचर)

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज स्टूडेंट्स माइक्रो लेवल का VR GAMING रुम शुरू कर सकते हैं। एक या दो VR हेडसेट के साथ शुरू हो जाएगा। आपके पास पढ़ाई के अलावा जितना समय शेष है, केवल उतने समय के लिए ही ओपन करें। 

business ideas for women in india 

घरेलू हाउसवाइफ महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद बिजनेस है, क्योंकि इसमें आपको ज्यादा  परिश्रम की जरूरत नहीं है। अपने ही घर के किसी रूम में शुरू कर सकते हैं। बहुत महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं है। स्टार्टिंग लेवल के लिए काफी सस्ते VR हेडसेट मिल जाते हैं। कुछ साफ्टवेयर भी बहुत कम कीमत में उपलब्ध हैं। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी बड़े पैमाने पर VIRTUAL REALITY GAMING LOUNGE शुरू करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी। आपका GAMING LOUNGE ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां लोग अपनी कार पार्क कर सकें और न्यू साफ्टवेयर अपडेट चलते रहना चाहिए। 

profitable business ideas in india 

VIRTUAL REALITY GAMING LOUNGE में काफी ज्यादा प्रॉफिट है। 5 मिनट के लिए 500 रुपए तक आसानी से मिल जाता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े ही इसके दीवाने हैं। वो अपनी लाइफ में जो एक्सपीरिएंस नहीं कर पाएं हैं, यहां सिर्फ 5 मिनट में कर सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!